Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: 6 नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

Author
Prabhat Khabar 10 मई 2026, 04:28 pm
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: 6 नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

Yogi Adityanath, Cabinet Expansion: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ‘लोक भवन’ में आयोजित समारोह में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं.

दोनों को ही कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है. इसके अलावा हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

#WATCH | Lucknow: BJP leaders Ajit Pal, Somendra Tomar, Krishna Paswan, Kailash Singh Rajput, Surendra Diler and Hansraj Vishwakarma took oath as ministers in the Uttar Pradesh government pic.twitter.com/B6OJCVrAyn — ANI (@ANI) May 10, 2026 योगी मंत्रिमंडल विस्तार में हर वर्ग को दिया गया स्थान योगी सरकार में मंत्री बनने वाले नये लोगों में मनोज पांडेय ब्राह्मण, भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं.

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 हुई यूपी विधानसभा चुनाव से करीब 8 माह पहले किये गये इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 60 हो गयी है. मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी. कौन हैं भूपेंद्र चौधरी? भूपेंद्र चौधरी ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. मुरादाबाद के रहने वाले भूपेंद्र चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में गिना जाता है.

चौधरी इससे पहले वर्ष 2017 से 2019 तक पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाद में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आरएसएस और बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे चौधरी ने वर्ष 1999 में संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने थे और वर्तमान में भी वह उच्च सदन के सदस्य हैं. 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. बाद में वर्ष 2019 में उन्हें इसी विभाग का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया.

मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले मंत्री दया शंकर सिंह? राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, मंत्रिपरिषद में 6 पद रिक्त थे. उन्हें भरा जा रहा है. यह व्यवस्था सभी क्षेत्रों और सामाजिक समूहों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए की गई है.

मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बधाई. मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले पंकज चौधरी- यह बहुत खुशी की बात है मंत्रिमंडल विस्तार पर केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि जो चीजें लंबे समय से रुकी हुई थीं, अब उन पर फैसला लिया गया.

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है मंत्रिमंडल विस्तार पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कहते हैं, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. डबल-इंजन सरकार राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है.

मंत्रिमंडल के विस्तार पर बोले मंत्री संजय निषाद, यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा, यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है; अभी हमने बंगाल में इतिहास रचा है. हम चाहते हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भी फिर से इतिहास रचा जाए.

BJP का काम सभी को सम्मान देना और सभी को साथ लेकर चलना है. यह प्रक्रिया समय-समय पर चलती रहती है. समाजवादी पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है. ये भी पढ़ें: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री.

Ad

ताज़ा खबरें