Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं'सिर फोड़ा पर जेल नहीं गया', पॉडकास्ट में शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर पर SC/ST एक्ट, राहुल गांधी ने पूछा- क्यों बचाया जा रहा?

बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव

Author
Prabhat Khabar 07 मई 2026, 06:43 am
बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव

खास बातें बंगाल में उड़ रही कानून की धज्जियां 1. मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भून डाला 2. हावड़ा में बमबाजी और हत्या, 45 उपद्रवी गिरफ्तार 3. कमरहट्टी में सीसीटीवी में कैद हुआ 50 गुंडों का तांडव 4. आसनसोल-बर्धमान में खून-खराबा और लूटपाट के आरोप West Bengal Election Violence 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से रूह कंपा देने वाली हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं.

कहीं गोलियों की गूंज है, तो कहीं बमों के धमाके. सबसे सनसनीखेज वारदात मध्यमग्राम में हुई, जहां भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की सरेआम हत्या कर दी गयी. उन्हें वीवी सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बंगाल में उड़ रही कानून की धज्जियां हावड़ा जिले के उलुबेड़िया में बमबाजी और कमरहट्टी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता के घर पर 50 गुंडों के हमले ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं.

ऐसा लग रहा है जैसे पूरे राज्य में चुनावी रंजिश का ‘खूनी खेल’ शुरू हो गया है. मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भून डाला बुधवार रात करीब 11:15 बजे मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गयी.

उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं. उनके सीने में 3 गोलियां लगीं थीं. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. चंद्रनाथ के ड्राईवर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : बंगाल में खूनी खेल : शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर गंभीर 2.

हावड़ा में बमबाजी और हत्या, 45 उपद्रवी गिरफ्तार हावड़ा का उलुबेड़िया इलाका बुधवार को रणक्षेत्र बन गया. बीरशिवपुर इलाके में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद दो गुटों में जमकर बम चले. दहशत के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे और बाजार बंद हो गये. इस दौरान 5 राहगीर घायल हुए.

उदयनारायणपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है, जबकि श्यामपुर में एक टीएमसी नेता के घर लूटपाट की गयी. इस सिलसिले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूर्व मंत्री पुलक राय ने आरोप लगाया कि आमता में टीएमसी दफ्तर को जबरन भगवा रंग में रंगा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 3. कमरहट्टी में सीसीटीवी में कैद हुआ 50 गुंडों का तांडव उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी में भाजपा कार्यकर्ता गोविंद झा के घर पर खौफनाक हमला हुआ. लाठी, डंडे और रॉड लेकर पहुंचे करीब 50 बदमाशों ने गोविंद झा के घर के दरवाजे तोड़ दिये और घर में घुसकर परिवार की पिटाई की.

पीड़ित ने तृणमूल समर्थित गुंडों पर आरोप लगाया है. यहां से टीएमसी के मदन मित्रा ने जीत हासिल की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते दिख रहे हैं. पीड़ित परिवार अभी भी गहरे सदमे में है. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद 4.

आसनसोल-बर्धमान में खून-खराबा और लूटपाट के आरोप आसनसोल और पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. चुनाव के बाद हिंसा के गंभीर आरोपों के साथ तृणमूल कांग्रेस का एक हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार से मिला. जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती और पूर्व मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने जिले में ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए पुलिस को दंगाइयों की लिस्ट और सबूत सौंपे.

टीएमसी का दावा है कि उनके कार्यकर्ताओं को न केवल मारा-पीटा जा रहा है, बल्कि सरकारी संस्थानों और पार्टी कार्यालयों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है. घरों में घुसकर महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है. बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गयी.

गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वालों ने उस पर हमला किया. वह सभी हमलावरों को पहचानता है. गोली संभवत: उसके पेट में लगी है. उसने अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि वह पार्टी का झंडा लगा रहा था. इसी दौरान टीएमसी के गुंडे आये और उस पर फायरिंग कर दी.

West Bengal Election Violence 2026: प्रशासन के दावे और जमीनी हकीकत एक तरफ पुलिस आयुक्त और प्रशासन शांति की अपील कर रहा है, तो दूसरी तरफ सड़कों पर सरेआम कत्ल और बमबाजी हो रही है. भाजपा ने इन घटनाओं को ‘लोकतंत्र का अंत’ बताया है, जबकि टीएमसी इसे भाजपा की अंदरूनी कलह या स्थानीय विवाद बता रही है.

9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बंगाल के ‘रक्तचरित्र’ वाली यह तस्वीर लोगों को डरा रही है. इसे भी पढ़ें इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग.

Ad

ताज़ा खबरें

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र
मध्यप्रदेश

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान
राष्ट्रीय

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान