Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंगViral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएंक्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पदमुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अवNHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापेयोगी vs शाह: क्या BJP की ‘सक्सेशन पॉलिटिक्स’ में सबसे बड़ा चेहरा योगी हैं? 4 पॉइंट में समझिएHeavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनीPM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

Author
Prabhat Khabar 14 अप्रैल 2026, 09:45 am
गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

West Bengal Election 2026: दार्जिलिंग में सड़कों, पर्यटक स्थलों और कल्याणकारी योजनाओं के संकेत चिह्नों के साथ लगती दीवारों पर ‘हमें गोरखालैंड चाहिए’ के नारे की अब धुंधली तस्वीरें ही दिखाई देती है. यह इस बात का साफ संकेत है कि कैसे पर्वतीय क्षेत्र की राजनीति अलग राज्य के सपने से हटकर अब शासन में रोजमर्रा की मांगों पर केंद्रित हो रही है.

कमजोर पड़ी अलग गोरखालैंड की मांग उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियोंग में दशकों से राजनीति एक अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के वादे के इर्द-गिर्द घूमती रही, जो दशकों से क्षेत्र के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ी है. यह आकांक्षा आज भी जीवित है, लेकिन अब यह पर्वतीय क्षेत्र में राजनीति की एकमात्र भाषा नहीं रह गयी है.

पर्वतीय क्षेत्र में देखने को मिल रहा बड़ा बदलाव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पर्वतीय क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राजनीतिक मान्यता की पुरानी मांग अब कुछ अन्य मजबूत मांगों के साथ जुड़ गयी हैं, जैसे कि सड़कों की मरम्मत कौन करेगा, पर्यटन को कौन पुनर्जीवित करेगा, पीने के पानी की व्यवस्था कौन करेगा, स्कूलों और अस्पतालों में सुधार कौन करेगा, चाय बागानों में मजदूरी कौन बढ़ायेगा और कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसे कौन जारी करेगा? बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सबसे जटिल चुनावी मुकाबला नतीजतन पर्वतीय इलाकों में गोरखालैंड के सपने और उसे साकार करने की राजनीति के बीच टकराव के कारण वर्षों में सबसे जटिल चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है.

एक स्तर पर यह चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मुकाबला है. इसे भी पढ़ें : यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया स्थायी राजनीतिक समाधान में जान डाल रही भाजपा तृणमूल समर्थित अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश कर रही है कि अंतहीन आंदोलनों का दौर समाप्त हो चुका है.

अब पर्वतीय इलाकों को विकास की जरूरत है. इसके उलट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर ‘स्थायी राजनीतिक समाधान’ के भावनात्मक विचार में जान डालने की कोशिश कर रही है. वह तर्क दे रही है कि सड़कें, कल्याण और पर्यटन परियोजनाएं गोरखा पहचान के अनसुलझे प्रश्न का विकल्प नहीं बन सकती हैं.

पहले लोगों ने गोरखालैंड के सपने के लिए वोट दिया था. अब वे यह भी जानना चाहते हैं कि उनके गांव के लिए सड़क की मरम्मत कौन करेगा. कर्सियोंग के चाय बागान का कर्मचारी GNLF के हिंसक आंदोलन से GJM के उदय तक पश्चिम बंगाल में 1980 के दशक में गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) के हिंसक आंदोलन से लेकर बिमल गुरूंग के गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के उदय तक, पर्वतीय क्षेत्र की राजनीति लंबे समय से अलग राज्य के अधूरे वादे से प्रेरित रही है.

भाजपा का 2009 के बाद इस परिदृश्य में पदार्पण हुआ. एक के बाद एक चुनाव में उसने जीजेएम और बाद में जीएनएलएफ के समर्थन से दार्जिलिंग लोकसभा सीट बरकरार रखी. साथ ही ‘स्थायी राजनीतिक समाधान’ का वादा भी किया. बार-बार किये गये वादों के पूरा नहीं होने से लोगों में निराशा पैदा हुई है.

इन वादों के प्रति उनका आकर्षण भी कम हुआ है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसाआईआर) ने इस निराशा को और बढ़ा दिया है. West Bengal Election 2026: बीजीपीएम के साथ पहाड़ पर पैठ बनाने की जुगत में टीएमसी इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस ने खुद को इस रणनीति में बड़ी चतुराई से ढाल लिया है.

पहले के चुनाव में जहां तृणमूल कांग्रेस को मुख्य रूप से एक ‘मैदानी’ पार्टी के रूप में देखा जाता था. गोरखा मतदाताओं के बीच उसकी पकड़ बहुत कम थी, लेकिन अब वह बीजीपीएम के साथ अपने गठबंधन और अपनी कल्याणकारी योजनाओं की बढ़ती पहुंच का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ गोरखालैंड की भावना को कम आंक रहा तृणमूल-बीजीपीएम गठबंधन भाजपा का मानना ​​है कि तृणमूल-बीजीपीएम गठबंधन गोरखालैंड की भावना की गहराई को कम आंक रहा है.

यही कारण है कि पार्टी ने एक बार फिर पुराने सहयोगियों, पुराने प्रतीकों और पुराने वादों का सहारा लिया है. 7 सीट पर जीजेएम का भाजपा को बिना शर्त समर्थन बिमल गुरुंग के नेतृत्व वाले जीजेएम गुट ने दार्जिलिंग जिले की सभी 7 विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और कहा कि केवल भाजपा ही स्थायी राजनीतिक समाधान दे सकती है.

भाजपा का संदेश भी उतना ही सरल है- पहचान के बिना विकास अधूरा है. पहली बार सिर्फ गोरखालैंड के मुद्दे पर नहीं लड़ा जायेगा चुनाव दशकों में पहली बार होगा, जब पर्वतीय क्षेत्र के लोग केवल गोरखालैंड के सपने पर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी मतदान करेंगे कि कौन प्रशासन की जिम्मेदारी निभा सकता है.

यह एक सपने की राजनीति और उसे साकार करने की राजनीति के बीच का मुकाबला है. इसे भी पढ़ें बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद.

Ad

ताज़ा खबरें

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग
मध्यप्रदेश

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
राष्ट्रीय

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद
राष्ट्रीय

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव