Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्टदरिंदे पिता को POCSO कोर्ट ने सुनाई 120 साल की कैद, रिश्ते तार-तार करने की मिली सजाआतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवBJP की IT टीम से मालवीय की छुट्टी: कांग्रेस बोली- फैलाते थे नफरत; 2029 में नई टीम भी होगी टाटा-बाय-बायमध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने उद्योग निवेश संवर्धन की सेंट्रल बॉडी मीटिंग में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्वराष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेतOdisha Flood : घर डूबा.. टूटी सड़कें, नाव के सहारे लोग; तस्वीरों में देखिए बाढ़ का कहरमुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भोपाल में श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का करेंगे शुभारंभ | संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमअमित शाह का दावा: ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा ऑपरेटिव गिरफ्तारट्विशा शर्मा मौत केस: CBI ने 200 लोगों से की पूछताछ, पीड़िता के साथ क्रूरता का दावा, अब इन सवालों पर नजरसुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट को कार्यवाही रोकने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाग पंचमी पर दी बधाईपहला लेटर खारिज, फिर भी इस्तीफे पर अड़े शहजाद पूनावाला, BJP पर बढ़ाया दबावसिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना, 100 अटल कैंटीन में मिलेगी सस्ती थालीमौसम : लो प्रेशर का असर, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 18 अगस्त 2026, 06:01 am
मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 18 से 22 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह बारिश होने की संभावना है. वहीं, 23 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 18 अगस्त को पंजाब में कई जगह बारिश होने की संभावना है.

वहीं 18 अगस्त और 21-22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जबकि 21-22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 17 से 23 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना झारखंड में 18 अगस्त को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

खासकर राज्य के उत्तर-मध्य हिस्से (कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़) में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्से (पलामू, गढ़वा और लातेहार) में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

19 अगस्त को भी उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य हिस्सों (लोहरदगा और गुमला) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में 18 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? लखनऊ समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का Rain Alert बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना 18 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है.

पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 21 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 23 अगस्त, विदर्भ में 18 और 21-23 अगस्त जबकि छत्तीसगढ़ में 18-19 और 22-23 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. राजस्थान में फिर बढ़ेगी बारिश, 19 अगस्त से जोर पकड़ सकता है मानसून राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ने से ज्यादातर इलाकों में बारिश कम हो गई है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त से बारिश फिर बढ़ सकती है.

अगले 4-5 दिनों में पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश तेज हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी होने की उम्मीद है..

Ad

ताज़ा खबरें

दरिंदे पिता को POCSO कोर्ट ने सुनाई 120 साल की कैद, रिश्ते तार-तार करने की मिली सजा
राष्ट्रीय

दरिंदे पिता को POCSO कोर्ट ने सुनाई 120 साल की कैद, रिश्ते तार-तार करने की मिली सजा

आतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

आतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

BJP की IT टीम से मालवीय की छुट्टी: कांग्रेस बोली- फैलाते थे नफरत; 2029 में नई टीम भी होगी टाटा-बाय-बाय
राष्ट्रीय

BJP की IT टीम से मालवीय की छुट्टी: कांग्रेस बोली- फैलाते थे नफरत; 2029 में नई टीम भी होगी टाटा-बाय-बाय

मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने उद्योग निवेश संवर्धन की सेंट्रल बॉडी मीटिंग में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने उद्योग निवेश संवर्धन की सेंट्रल बॉडी मीटिंग में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत