Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Author
Prabhat Khabar 28 अप्रैल 2026, 07:04 pm
बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

खास बातें 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग वोटिंग के साथ जब्ती का भी बना रिकॉर्ड 29.74 करोड़ नकद, 50.59 लाख लीटर शराब जब्त भारी मात्रा में मिले बम और अवैध हथियार WB Election 2026: अवैध विज्ञापनों पर सर्जिकल स्ट्राइक दूसरे चरण के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना WB Election 2026 Cash Liquor Arms Seizure: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के मुताबिक, राज्य में अब तक 532.88 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनायी जा रही है.

वोटिंग के साथ जब्ती का भी बना रिकॉर्ड बंगाल चुनाव 2026 में पहले चरण में वोटिंग के रिकॉर्ड के बाद अब अवैध सामग्रियों और नकदी की जब्ती का भी रिकॉर्ड कायम हो गया है. आयोग की इनफोर्समेंट टीमों ने 26 फरवरी 2026 से अब तक राज्य भर में सघन तलाशी अभियान चलाकर 532.88 करोड़ रुपए की जब्ती की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 29.74 करोड़ नकद, 50.59 लाख लीटर शराब जब्त आयोग के मुताबिक, अब तक 29.74 करोड़ रुपए कैश पकड़ा गया है. 50.59 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गयी है, जिसकी कीमत 132.32 करोड़ रुपए है. करीब 119.73 करोड़ रुपए मूल्य के ड्रग्स भी पकड़े गये हैं.

65.25 करोड़ के कीमती गहने/धातुएं और 185.83 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त बांटी जाने वाली सामग्री (Freebies) जब्त की गयी है. इसे भी पढ़ें : चुनाव के बीच पुलिस ऑब्जर्वर पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, आयोग से कहा- TMC की शिकायत पर कार्रवाई करें भारी मात्रा में मिले बम और अवैध हथियार शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया.

इसके तहत अब तक 390 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं. 1348 बम और 222.57 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर बड़ी साजिशों को नाकाम किया गया है. छापेमारी में 10,401 कारतूस मिले हैं. कुल 52,869 लाइसेंसी हथियारों में से 41,706 हथियार थानों में जमा कराये जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी WB Election 2026: अवैध विज्ञापनों पर सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव आयोग ने राजनीतिक विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अब तक राज्य भर में 23.49 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं.

उत्तर 24 परगना में 2.05 लाख और कोलकाता उत्तर में 1.70 लाख से ज्यादा अवैध विज्ञापन हटाये गये हैं. नदिया (50,662), दक्षिण 24 परगना (1,01,668), हावड़ा (77,385) और हुगली (1,22,352) में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया. पूर्व बर्धमान में 3.20 लाख से अधिक केस दर्ज करते हुए अवैध विज्ञापनों को हटाया गया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी दूसरे चरण के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना शुक्रवार 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग कर्मियों का तीसरा रैंडमाइजेशन पूरा हो चुका है.

आज सभी मतदानकर्मी डिस्पर्सल सेंटर से पोलिंग मटेरियल लेकर अपने बूथों के लिए रवाना हो गये. आयोग का संकल्प है कि हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सील, जानें किनको मिलेगी छूट बंगाल में वोट के लिए ‘माछ-भात’ का सहारा, 481 करोड़ का एक्सपोर्ट और 32 लाख लोगों की रोजी-रोटी, जानें पर्दे के पीछे का पूरा सच.

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा