Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

वायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूर

Author
Prabhat Khabar 09 जुलाई 2026, 02:36 pm
वायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूर

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. बृहस्पतिवार को आपदा स्थल से तीन और शव निकाले गए. यह जानकारी पीटीआई न्यूज एजेंसी ने जिले के अधिकारियों के हवाले से दी है. जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक बिहार और एक झारखंड का प्रवासी मजदूर भी शामिल है.

बिहार के प्रवासी मजदूर का नाम मोहम्मद इमरान है, जबकि झारखंडी मजदूर की पहचान अनमोल डोडराई के रूप में हुई है. मरने वालों में बिहार के प्रवासी मजदूर शामिल वायनाड के अधिकारियों ने बताया कि जो तीन शव बरामद किए गए हैं उनकी पहचान प्रवासी श्रमिकों के रूप पर हुई है.

इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सर्वेक्षणकर्ता अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार निवासी खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) के ऑपरेटर मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है. केरल के मंत्री एपी अनिल कुमार और टी सिद्दिक ने पत्रकारों को बताया था कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से एक शव जबकि अन्य दो शव नदी से बरामद किए गए हैं.

तलाशी अभियान जारी मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि इलाके के जोन एक और दो में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. नदी के पास भी तलाशी अभियान पर ध्यान दिया गया है. सिद्दिक ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम व्यिथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा और कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें संरक्षित करके रखा जाएगा.वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाले अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना वाली जगह पर सात जुलाई को भूस्खलन हुआ था.वर्तमान में इस घटना में दो लोग लापता हैं.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को कहा था कि खोज एवं बचाव अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी.उन्होंने यह भी बताया था कि घटना में घायल 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, चार अब भी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

ये भी पढ़ें : मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, 3 की मौत.

Ad

ताज़ा खबरें