पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार; हमले की थी साजिश
पुलिस ने बताया, विदेश में बैठे आका मॉड्यूल का संचालन कर रहे हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के अनुसार इस कार्रवाई के 1.3 किलोग्राम विस्फोटक से भरा एक ‘परिष्कृत विस्फोटक उपकरण’ (IED) भी बरामद किया गया. यादव ने बताया कि आईईडी के साथ छर्रे और ‘बॉल बेयरिंग’ भी मिले हैं.
आंतकी हमले की थी तैयारी पुलिस ने बताया, सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से बड़ा हमला करने की तैयारी की जा रही थी. डीजीपी ने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया गया. ‘‘सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ इकाई ने जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे विदेश में बैठे इसे आका संचालित कर रहे थे.
इस दौरान जालंधर से इसके एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया." - डीजीपी यादव..