Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं'सिर फोड़ा पर जेल नहीं गया', पॉडकास्ट में शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर पर SC/ST एक्ट, राहुल गांधी ने पूछा- क्यों बचाया जा रहा?

बंगाल में खूनी खेल : शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर गंभीर

Author
Prabhat Khabar 07 मई 2026, 12:42 am
बंगाल में खूनी खेल : शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर गंभीर

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मची राजनीतिक हिंसा ने बेहद खौफनाक मोड़ ले लिया है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े कद्दावर नेताओं में शुमार शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात करीब 11:15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही शुभेंदु अधिकारी और पुलिस के वरीय पदाधिकारी मध्यमग्राम पहुंचे. मध्यमग्राम पहुंचे शुभेंदु अधिकारी. रात के सवा 11 बजे मध्यमग्राम में मौत का तांडव चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, यह घटना किसी फिल्मी साजिश जैसी थी.

चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे. मध्यमग्राम के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया. गाड़ी रुकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने बेहद करीब से उन पर गोलियां बरसायीं. चंद्रनाथ के सीने में 3 गोलियां लगीं. अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्रनाथ की मौत, ड्राइवर गंभीर चंद्रनाथ को खून से लथपथ हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे दम तोड़ चुके थे. इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद शुभेंदु अधिकारी के बेहद खास थे चंद्रनाथ चंद्रनाथ रथ केवल एक सहायक नहीं, बल्कि शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक कामकाज और रणनीतियों के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते थे.

शुभेंदु के साथ साये की तरह रहने वाले चंद्रनाथ की हत्या को भाजपा नेतृत्व ने एक ‘सुनियोजित राजनीतिक कत्ल’ करार दिया है. पार्टी का आरोप है कि चुनाव में मिली हार से बौखलाये टीएमसी के गुंडों ने शुभेंदु अधिकारी को कमजोर करने के लिए उनके सबसे भरोसेमंद साथी को निशाना बनाया है.

चंद्रनाथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के चंडीतला के रहने वाले थे और फिलहाल मध्यमग्राम में रह रहे थे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Suvendu Adhikari PA Shot Dead: इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात घटना के तुरंत बाद मध्यमग्राम और आसपास के इलाकों में भारी तनाव फैल गया.

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. हमलावरों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

पार्टी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर पेशेवर शूटर थे या किसी राजनीतिक गुट के सदस्य. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश.

Ad

ताज़ा खबरें

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र
मध्यप्रदेश

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान
राष्ट्रीय

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान