Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर छात्रों की आपत्ति, यूनिवर्सिटी को लिखा ई-मेल

Author
Prabhat Khabar 10 अगस्त 2026, 09:09 am
CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर छात्रों की आपत्ति, यूनिवर्सिटी को लिखा ई-मेल

NALSAR Convocation: हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान अकादमी (NALSAR University of Law) के कुछ छात्रों ने आगामी दीक्षांत समारोह में भारत के सीजेआई (CJI) सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार छात्रों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और शिक्षकों को ई-मेल भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. 23 जुलाई को भेजा गया ई-मेल पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 बैच के कुछ छात्रों ने 23 जुलाई को भेजे गए ई-मेल में कहा कि उनकी चिंता उस घटनाक्रम से जुड़ी है, जिसमें प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित ज्यादती से संबंधित याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति नहीं दी थी.

छात्रों का कहना है कि वे दीक्षांत समारोह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के मूल्यों और मुख्य अतिथि के चयन के बीच सामंजस्य देखना चाहते हैं. उनका मानना है कि इस विषय पर उनकी आपत्तियों पर औपचारिक निर्णय से पहले विचार किया जाना चाहिए. 'विश्वविद्यालय के मूल्यों के अनुरूप हो चयन' ई-मेल में छात्रों ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री वितरण का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि यह विश्वविद्यालय के उन मूल्यों का भी प्रतीक होता है, जिनमें संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता, न्याय तक समान पहुंच और शिकायतों पर निष्पक्ष एवं तर्कसंगत विचार शामिल हैं.

छात्रों ने यह भी कहा कि हाल की सार्वजनिक घटनाओं को देखते हुए ऐसे व्यक्ति से डिग्री प्राप्त करना, जिनके आचरण को लेकर सवाल उठे हैं, उन्हें असहज महसूस कराता है और यह उन्हें विश्वविद्यालय में सिखाए गए मूल्यों के अनुरूप नहीं लगता. ये भी पढ़ें: Viral Video: तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेट कथित टिप्पणी का भी किया उल्लेख रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने अपने ई-मेल में उस कथित टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया कि जब याचिकाकर्ता के वकील ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के वीडियो साक्ष्य दिखाने की पेशकश की, तब प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कथित तौर पर कहा कि वह वीडियो देखने में रुचि नहीं रखती.

हालांकि सीजेआई ने इसका बाद में खंडन किया था. 'चलो संसद' प्रदर्शन का भी किया जिक्र छात्रों ने लिखा कि संसद तक निकाला गया शांतिपूर्ण मार्च कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था।.प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने नीट परीक्षा के संचालन और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सुधार जैसे मुद्दे उठाए थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों का विधानसभा मार्च, तिरंगा लेकर निकले छात्र विश्वविद्यालय से की पुनर्विचार की मांग छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया है कि वह दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के चयन पर गंभीरता से पुनर्विचार करे और अंतिम निर्णय लेने या निमंत्रण भेजने से पहले स्नातक बैच के छात्रों से भी परामर्श करे.

पीटीआई के अनुसार, इस मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला. वहीं, एक छात्र ने रविवार को बताया कि ई-मेल भेजे जाने के बाद भी उन्हें प्रशासन की ओर से अब तक कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है..

Ad

ताज़ा खबरें

मन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी
राष्ट्रीय

मन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन
राष्ट्रीय

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश
मध्यप्रदेश

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई
राष्ट्रीय

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई