Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

RLD : केसी त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संसदीय दल के बनाए गये अध्यक्ष

Author
Prabhat Khabar 30 जून 2026, 08:28 pm
RLD : केसी त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संसदीय दल के बनाए गये अध्यक्ष

RLD : वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें आरएलडी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संसदीय दल के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था और पारित प्रस्ताव के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय दल का गठन किया गया.

राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय दल में 15 सदस्य बनाए गए है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, मेजर जनरल बिशंभर दयाल, पूर्व सांसद तारीफ सिंह, पूर्व सांसद मुंशी राम, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक राजपाल बालियान, राजस्थान के पूर्व विधायक अब्दुर सगीर खान, विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी, राजस्थान के पार्टी विधायक सुभाष गर्ग, यशपाल बघेल, अनिल दुबे, रमा नागर और बबीता तोमर का नाम शामिल है.

संसदीय दल में चार नेताओं किसान नेता युद्धवीर सिंह, विजय पूनिया, सुखबीर गठीना और चंद्रबली यादव का नाम विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर शामिल है. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने संसदीय दल का गठन किया है. पार्टी का जनाधार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत माना जाता है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के लिए संसदीय दल का पुनर्गठन कर सियासी संदेश देने की कोशिश की गयी है. गौरतलब है कि केसी त्यागी जदयू से लंबे समय से जुड़े रहे. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसेमंद माना जाता था और वे लंबे समय तक जदयू में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर तैनात रहे.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने जदयू से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए. कौन हैं केसी त्यागी वर्ष 1950 में गाजियाबाद में जन्मे केसी त्यागी का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ. मुरादनगर में स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद मेरठ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और यही से उनका झुकाव समाजवादी आंदोलन की ओर हो गया.

उस समय चौधरी चरण सिंह किसानों के बड़े नेता माने जाते थे. त्यागी चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ गए. वर्ष 1984 में लोकदल से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. बाद में वर्ष 1989 में कांग्रेस को हराने के लिए जनता दल का गठन हुआ और केसी त्यागी पहली बार गाजियाबाद से पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े और कांग्रेस को हराकर सांसद बने.

लेकिन जनता दल की सरकार गिरने के बाद पार्टी में टूट हो गयी और मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी का गठन किया तो वे सपा से जुड़ गए. लेकिन सपा के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और जब नीतीश कुमार, जार्ज फर्नांडीज ने समता पार्टी का गठन किया तो केसी त्यागी इससे जुड़ गए.

वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव एनडीए प्रत्याशी के तौर पर लड़ा, लेकिन चुनाव हार गए. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा में भेजा, जहां वे वर्ष 2013-16 तक सदस्य रहे. फिर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता बने. लेकिन बाद में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ गए.

आपातकाल के दौरान आवाज उठाने के कारण उन्हें मीसा के तहत जेल भी जाना पड़ा. केसी त्यागी को गठबंधन की राजनीति का पुराना अनुभव है और समाजवादी नेताओं के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे हैं. ऐसे में जयंत चौधरी ने एक अनुभवी नेता को कमान देकर चुनावी संतुलन साधने की कोशिश की है..

Ad

ताज़ा खबरें

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन
राष्ट्रीय

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश
मध्यप्रदेश

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई
राष्ट्रीय

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन