Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमनRajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसमJal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूरकिसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदे

राजस्थान स्कूल विवाद: CJP टीम से भिड़े ग्रामीण, कहा- बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल तोड़ने नहीं देंगे

Author
Prabhat Khabar 21 अगस्त 2026, 12:46 pm
राजस्थान स्कूल विवाद: CJP टीम से भिड़े ग्रामीण, कहा- बच्चे पढ़ते हैं, स्कूल तोड़ने नहीं देंगे

Jaipur CJP Clash: राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है. CJP का आरोप है कि सरकारी स्कूल की स्थिति देखने पहुंची उनकी टीम पर हमला किया गया, पत्थरबाजी हुई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई.

वहीं गांव वालों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर सिर्फ तीखी बहस हुई थी. BJP विधायक ने क्या कहा? विवाद के बीच BJP विधायक गोपाल शर्मा ने कहा- CJP क्या है? घर के अंदर Cockroach का क्या काम? घर में बच्चे और युवा होते हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई.

?ref_src=twsrc%5Etfw"> कांग्रेस ने सरकार को घेरा मामले पर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हिंसा की निंदा की. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हिंसा सही नहीं है और सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति लोगों के सामने आनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी स्कूलों की खराब हालत को छिपाने की कोशिश कर रही है.

?ref_src=twsrc%5Etfw"> राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी CJP टीम पर कथित हमले की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि टीम का विरोध करने वाले लोग BJP से जुड़े थे और किसी को स्कूल की स्थिति देखने से रोकना गलत है. स्कूल की स्थिति देखने पहुंची थी CJP टीम CJP कार्यकर्ता आशुतोष रांका के मुताबिक उनकी टीम रामपुरा-कंवरपुरा में एक सरकारी स्कूल की स्थिति देखने पहुंची थी.

उनका दावा है कि यह स्कूल लंबे समय से एक अस्थायी ढांचे में चल रहा है और टीम यह जानना चाहती थी कि पिछले एक साल में यहां क्या सुधार हुआ है. रांका ने आरोप लगाया कि टीम के पहुंचने से पहले ही वहां कुछ लोग मौजूद थे और बाद में उन पर हमला कर दिया गया. रांका का आरोप- पत्थर फेंके, गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, पत्थर फेंके गए और उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया.

उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. रांका ने मांग की कि कथित हमलावरों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए. साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के उस आदेश को वापस लेने की मांग की, जिसमें सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री, मीडिया कवरेज और वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं.

?ref_src=twsrc%5Etfw"> CJP की महिला सदस्य ने भी लगाए मारपीट के आरोप CJP टीम की सदस्य संजू ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और लाठी से हमला किया गया. उनके मुताबिक, टीम यह देखने पहुंची थी कि जिस स्कूल की खराब स्थिति को लेकर पहले सवाल उठे थे, उसमें अब कोई सुधार हुआ है या नहीं.

उन्होंने दावा किया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की और पत्थर भी फेंके. ग्रामीणों ने कहा- कोई हमला नहीं हुआ दूसरी ओर, गांव के लोगों ने CJP के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. ग्रामीण जुगल किशोर शर्मा का दावा है कि CJP की टीम करीब 200 से 250 लोगों के साथ गांव पहुंची थी.

उन्होंने कहा कि गांव वालों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की. उनके मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद जरूर हुआ, लेकिन हमला नहीं किया गया. जुगल किशोर ने यह भी दावा किया कि स्कूल की मरम्मत के लिए स्थानीय विधायक की ओर से 12 लाख रुपये की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है.

ग्रामीणों को स्कूल का ढांचा हटाने का था डर ग्रामीण अनु शर्मा ने कहा कि इस स्कूल में करीब 20 से 25 बच्चे पढ़ते हैं. उनका दावा है कि स्थानीय लोगों को आशंका थी कि CJP की टीम स्कूल के मौजूदा ढांचे को हटाने की कोशिश कर सकती है. उन्होंने कहा कि इसी बात को लेकर विरोध हुआ और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई.

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की मरम्मत के लिए फंड मंजूर हो चुका है. ?ref_src=twsrc%5Etfw"> दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग फिलहाल CJP और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. CJP जहां मारपीट, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का आरोप लगा रही है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर केवल बहस हुई थी..

Ad

ताज़ा खबरें

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
राष्ट्रीय

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस
राष्ट्रीय

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस