Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन

आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है

Author
Prabhat Khabar 20 मई 2026, 02:59 pm
आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है

Rahul Gandhi : आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

संविधान पर हमला हो रहा है रायबरेली में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार संविधान पर हमला हो रहा है. संविधान की रक्षा के लिए हमें सामने आना होगा, लेकिन हम चुप रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि हम वीरा पासी और डॉ आंबेडकर को याद तो करते हैं, लेकिन जिस विचारधारा के लिए वे खड़े थे, उसकी ठीक से रक्षा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला हो रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान कोई साधारण दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह डॉ आंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी की विचारधारा के साथ-साथ केरल के नारायण गुरु और कर्नाटक के बसवन्ना जैसे अनेक समाज सुधारकों के योगदान को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है.राहुल ने बुद्ध, गुरु नानक और कबीर का भी संदर्भ देते हुए कहा कि उनकी आवाज संविधान में मौजूद है.

भीड़ ने जब तालियां बजाई तो राहुल गांधी ने कहा कि आप अभी ताली बजा रहे हैं, लेकिन जब संविधान को फाड़ा जाता है, तब आप चुप रहते हैं. पीएम जनता को विदेश जाने से मना करते हैं और खुद जाते हैं #WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "PM Narendra Modi has sold off India's economic system.

He has handed over the economic system of India to Ambani, Adani and America. Now an economic storm is coming, and PM Narendra Modi and the government… pic.twitter.com/fPm7rZ8gwl — ANI (@ANI) May 20, 2026 राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से कहते हैं कि आप विदेश ना जाएं, आप सोना ना खरीदें, लेकिन खुद करोड़ों रूपया खर्च कर विदेश जाते हैं.

आर्थिक तूफान सिर पर है और प्रधानमंत्री को इसकी चिंता नहीं है. आम जनता को आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा. राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत और बढ़ेगी. दाल और चावल के दाम कहां जाते हैं. प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और वह खुद हजारों करोड़ रुपये के प्लेन में विदेश जाते हैं.

सरकार उद्योगपतियों का पक्ष ले रही है राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर हर समय संविधान पर हमला कर रहे हैं. गांधी ने कहा कि देश के हितों की कीमत पर अंबानी और अदाणी जैसे बड़े उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है.लोकसभा में कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले कहा जाता था कि पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है.

पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे.आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी भारत से पेट्रोल विदेश में एक्सपोर्ट कर रहे हैं. अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं,और उस पैसे से वे पीएम नरेंद्र मोदी को फंड देते हैं. यही सच है.राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत का इकोनाॅमिक सिस्टम बेच दिया है.

उन्होंने भारत का इकोनाॅमिक सिस्टम अंबानी, अदाणी और अमेरिका को सौंप दिया है. अब जो इकॉनाॅमिक तूफान आने वाला है उससे वे आपको बचा नहीं पाएंगे. वे रोएंगे और कहेंगे कि यह मेरी गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि उन्होंने संविधान को बर्बाद कर दिया है.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, तो ट्रेंड करने लगा Parle.

Ad

ताज़ा खबरें

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारी

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवाद

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्ट
राष्ट्रीय

रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्ट