Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमनRajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसमJal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूरकिसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदे

पोलैंड बोला: आतंकी चाहे जहां छिपे हों, भारत को पीछा करने का हक, ऑपरेशन सिंदूर और 1971 की जंग में हमने साथ दिया

Author
Prabhat Khabar 21 अगस्त 2026, 10:45 am
पोलैंड बोला: आतंकी चाहे जहां छिपे हों, भारत को पीछा करने का हक, ऑपरेशन सिंदूर और 1971 की जंग में हमने साथ दिया

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पोलैंड ने भारत के साथ खुलकर खड़े होने का संदेश दिया है. भारत में पोलैंड के राजदूत पियोटर एंटोनी स्विताल्स्की ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारत को उन्हें दुनिया में जहां भी तलाशना पड़े, उसका अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि पोलैंड खुद आतंकवाद का शिकार रहा है, इसलिए वह भारत की स्थिति को समझता है.

‘आतंकवाद के मुद्दे पर हम भारत के साथ हैं’ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्विताल्स्की ने आतंकवाद के सवाल पर पोलैंड का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, 'आतंकवाद के सवाल पर हम आपके साथ हैं, क्योंकि हम खुद आतंकवाद के शिकार रहे हैं.' भारत में हुए गंभीर आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकवादी हमले को भी याद किया.

उन्होंने कहा, 'हम तुलना नहीं कर सकते, क्योंकि पिछले वर्षों में भारतीय लोगों पर हुए आतंकवादी हमले, जिनमें 2025 में कश्मीर में हुआ हमला भी शामिल है, बेहद भयावह थे. हालांकि, पोलैंड में इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ.' उन्होंने आगे कहा, 'हम आतंकवादियों का जहां भी वे जाएं, पीछा करने के आपके अधिकार का समर्थन करते हैं, क्योंकि इस मुद्दे पर हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है और हमने इसे खुले तौर पर कहा है.' कश्मीर से जुड़ा अपना अनुभव भी बताया पोलिश राजदूत ने आतंकवाद के मुद्दे को अपने व्यक्तिगत अनुभव से भी जोड़ा.

उन्होंने बताया कि 2025 के पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले वह जम्मू-कश्मीर में थे. उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल ईस्टर कश्मीर में बिताया था और आतंकवादी हमले से एक रात पहले श्रीनगर से निकल गया था. मुझे अगले दिन वहां जाना था. इसलिए यह मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत है.' पाकिस्तान का नाम लेकर पोलैंड को घसीटने पर हैरानी स्विताल्स्की ने उन बयानों पर भी आश्चर्य जताया, जिनमें पाकिस्तान के संदर्भ में पोलैंड को निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा, 'जब मैं पोलैंड पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी फैक्टर का इस्तेमाल करने वाले कुछ बयान सुनता हूं तो मुझे वास्तव में बहुत हैरानी होती है. मुझे कभी-कभी इसके पीछे किसी तरह का विदेशी एजेंडा नजर आता है.' पाकिस्तान के साथ पोलैंड के संबंधों पर उन्होंने कहा कि वारसॉ के इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंध हैं और कुछ आर्थिक हित भी हैं.

हालांकि, पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में पोलैंड से कहीं अधिक सक्रिय हैं. किस बात पर भारत-पोलैंड में हुई थी अनबन अक्टूबर 2025 में पोलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की पाकिस्तान के दौरे पर गए थे. इस दौरान जारी भारत-पाकिस्तान के संदर्भ वाले संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी शामिल किया गया था.

बयान के मुताबिक, पोलिश पक्ष ने यूक्रेन में जारी युद्ध की स्थिति से पाकिस्तान को अवगत कराया, जबकि पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर विवाद पर अपना रुख सामने रखा. दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए सभी विवादों और संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की जरूरत पर जोर दिया था.

इस बयान पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इसके करीब तीन महीने बाद, 19 जनवरी 2026 को रादोस्लाव सिकोरस्की भारत के दौरे पर पहुंचे. नई दिल्ली में उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत ने पाकिस्तान के साथ पोलैंड के बढ़ते संपर्क को लेकर अपनी चिंताएं रखीं.

उन्होंने क्षेत्र में आतंकवाद का मुद्दे के साथ-साथ रूसी तेल के आयात को लेकर भारत को निशाना बनाए जाने को भी चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने की नीति बताया था. ये भी पढ़ें:- 5000 किमी दूर बसे छोटे से देश पर मेहरबान हुआ भारत, 5 साल तक करेगा पेट्रोलियम प्रोडक्सट्स की सप्लाई ऑपरेशन सिंदूर में पोलिश ड्रोन की चर्चा राजदूत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान पोलैंड में बने ड्रोन के इस्तेमाल की खबरों पर भी बात की.

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ने उन रिपोर्टों का जिक्र किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती दिनों और घंटों में पाकिस्तानी बुनियादी ढांचे के खिलाफ पोलिश ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे. भारतीय और पाकिस्तानी स्रोतों से ऐसी रिपोर्टें आई थीं. उन्होंने कुछ पोलिश ड्रोन मार गिराए थे.' स्विताल्स्की ने संभावना जताई कि इन ड्रोन का इस्तेमाल डिकॉय या प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म के तौर पर किया गया होगा.

साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान, दोनों के साथ पोलैंड के पुराने सैन्य संबंधों की जटिलता का भी उल्लेख किया. पाकिस्तान की एयरफोर्स बनाने में पोलिश पायलटों की भूमिका उन्होंने कहा, 'यह निर्विवाद है कि भारत के विभाजन के बाद पोलिश पायलटों ने पाकिस्तान की वायुसेना का निर्माण किया.

उनके पास नौकरी नहीं थी और पाकिस्तान ने उन्हें नियुक्त किया.' हालांकि, उन्होंने भारत के साथ पोलैंड के पुराने सैन्य सहयोग को भी रेखांकित किया. खास तौर पर 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने उस दौरान पोलिश टैंकों का इस्तेमाल किया था.

यह एक मशहूर कहानी है. बांग्लादेश की आजादी को जल्दी मान्यता देने वाले देशों में पोलैंड स्विताल्स्की ने बताया कि पोलैंड उन शुरुआती देशों में शामिल था, जिन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी. उन्होंने कहा, 'पोलैंड दुनिया का तीसरा देश था जिसने बांग्लादेश की स्वतंत्रता को मान्यता दी.

इसलिए साफ है कि हम आपके साथ थे.' ये भी पढ़ें:- FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय का नाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन का आरोप.

Ad

ताज़ा खबरें

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
राष्ट्रीय

7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसम

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस
राष्ट्रीय

Jal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस