Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी ने अमित शाह से कहा- या तो आप दोषी हैं या फिर अक्षमCJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर छात्रों की आपत्ति, यूनिवर्सिटी को लिखा ई-मेलमौसम : बिहार में येलो अलर्ट, 15 अगस्त तक झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिशViral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेटViral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आपमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोजPHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियानपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार

Author
Prabhat Khabar 21 मार्च 2026, 08:30 pm
ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार
Table of Contents ममता बनर्जी ने रेड रोड पर नमाजियों को किया संबोधित ममता बोलीं- SIR पर कोलकाता से दिल्ली तक लड़ी ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना बंगाल में घुसपैठ भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा ममता बोलीं- बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगा दिया चुनावी साल में राजनीतिक मंच बन जाता है ईद समागम बंगाल को निशाना बनाने वालों को TMC सुप्रीमो की चेतावनी गर्दन कट जायेगा पर झुकेगा नहीं – अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी को तुरंत रांची जाना चाहिए – शुभेंदु अधिकारी भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को किया खारिज PM Modi Biggest Infiltrator: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा घुसपैठिया कह दिया. इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संवैधानिक पद पर बैठने का अधिकार नहीं. ममता बनर्जी ने रेड रोड पर नमाजियों को किया संबोधित ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के माध्यम से लोगों के ‘मतदान का अधिकार छीनने’ का आरोप लगाया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सबसे बड़ा घुसपैठ’ करने वाला करार दिया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लोकतांत्रिक अधिकारों और बंगाल के सामाजिक ताने-बाने की रक्षा की लड़ाई करार दिया. ममता बोलीं- SIR पर कोलकाता से दिल्ली तक लड़ी मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए उन्होंने कोलकाता से लेकर दिल्ली तक की अदालतों में लड़ाई लड़ी है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर के कारण वैध मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं, खासकर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों से. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने आप फिर नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया करार देने की बात करते हैं. मैं कहूंगी कि आप और आपकी सरकार सबसे बड़ी घुसपैठ करने वाले हैं. ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल जो भी देश के प्रधानमंत्री को घुसपैठिया कहता है, वह संवैधानिक पद पर रहने के योग्य नहीं है. उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. उन्हें तुरंत रांची जाना चाहिए. शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा पर साधा निशाना ममता ने मोदी और भाजपा द्वारा सीमावर्ती राज्य में घुसपैठ के बार-बार लगाये जा रहे आरोपों को लेकर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा- आप फिर नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया करार देने की बात करते हैं. मैं कहूंगी कि आप और आपकी सरकार सबसे बड़ी घुसपैठ करने वाले हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बंगाल में घुसपैठ भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा बंगाल में घुसपैठ भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता बार-बार तृणमूल सरकार पर अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने के लिए पड़ोसी बांग्लादेश से घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं. ममता बोलीं- बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगा दिया मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्य में ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ लागू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘आपने हमारी सरकार पर कब्जा कर लिया है और अनौपचारिक राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है. लेकिन हम डरेंगे नहीं.’ जब आप विदेश जाते हैं, तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और मित्रता की बातें करते हैं. यह आपकी पसंद है. मैं सभी देशों का सम्मान करती हूं. लेकिन जब आप भारत लौटते हैं, तो अचानक हिंदू-मुस्लिम विवाद शुरू हो जाता है, और लोगों को घुसपैठिया कहा जाने लगता है. ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल चुनावी साल में राजनीतिक मंच बन जाता है ईद समागम रेड रोड पर होने वाला वार्षिक ईद समागम पूर्वी भारत के इस प्रकार के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है. इसे चुनावी वर्ष में अक्सर राजनीतिक मंच के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे दलों को राज्य के बड़े मुस्लिम मतदाता वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलता है. यह वर्ग राज्य की आबादी का करीब 30 प्रतिशत है. बंगाल को निशाना बनाने वालों को TMC सुप्रीमो की चेतावनी ममता ने राज्य को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने का प्रयास करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी. कहा कि जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें नरक में भेज दिया जायेगा. तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए नारा दिया- भाजपा हटाओ, देश बचाओ. गर्दन कट जायेगा पर झुकेगा नहीं – अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नमाजियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के संदेश को दोहराया कि बंगाल की सामाजिक सद्भाव की रक्षा की जायेगी. डायमंड हार्बर के सांसद ने आक्रामक लहजे में कहा- गर्दन कट जायेगा पर झुकेगा नहीं. ममता बनर्जी को तुरंत रांची जाना चाहिए – शुभेंदु अधिकारी भाजपा ने ममता बनर्जी की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने उन पर संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. भाजपा विधायक और राज्य विधानसभा में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- जो कोई भी देश के प्रधानमंत्री को घुसपैठिया कहता है, वह संवैधानिक पद पर रहने के योग्य नहीं है. मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. उन्हें तुरंत रांची जाना चाहिए. भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को किया खारिज भाजपा ने मतदाता सूची के एसआईआर के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज कर दिया. पार्टी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा यह प्रक्रिया मतदाताओं के नाम के दोहराव को समाप्त करने और अपात्र लोगों को हटाने के लिए की जा रही है. राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे. मतगणना 4 मई को होगी. इसे भी पढ़ें तृणमूल के संरक्षण और सिंडिकेट राज के चलते बंगाल में बढ़ रही घुसपैठ, मालदा में बोले पीएम मोदी ममता ने पूछा- घुसपैठिये सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम और दिल्ली में हमला कैसे हुआ ? बंगाल के रास्ते घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को झारखंड में सरकार ने दिया संरक्षण : गौरव वल्लभ हम चुन-चुनकर घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालेंगे : शाह.
Ad

ताज़ा खबरें