Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आपमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोजPHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियानपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतइंजीनियर, वकील और CA के हाथों में CJP की कमान: मिलिए अभिजीत दीपके की 12 सदस्यीय टीम सेघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू ने की सौजन्य भेंटपुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

PM नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले PM मोदी, संस्कृत में बताई शासन की खासियत

Author
Prabhat Khabar 10 जून 2026, 01:10 pm
PM नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले PM मोदी, संस्कृत में बताई शासन की खासियत

Narendra Modi PM Jawaharlal Nehru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया. बुधवार, 10 जून 2026 को वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

इस उपलब्धि पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर रिकॉर्ड पर कमेंट नहीं किया, लेकिन उनका इशारा इसी ओर समझा जा रहा है. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. बुधवार को उन्होंने लगातार 4,399 दिन पूरे किए.

इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड पार कर लिया. नेहरू ने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. उपलब्धि पर क्या बोले प्रधानमंत्री? प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश साझा किया.

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास केवल निस्वार्थ सेवा और समर्पण से ही जीता जा सकता है. उन्होंने लिखा, ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यभाव के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही लोगों का विश्वास अर्जित कर सकता है.’ प्रधानमंत्री ने नेतृत्व और शासन की भावना पर एक संस्कृत श्लोक का भी उल्लेख किया.

उन्होंने लिखा, सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥ इसका अर्थ है, ‘जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन द्वारा जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है, तथा विनम्रता व संयम के साथ विकास को लक्ष्य मानकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वास्तव में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है.’ जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है। सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥ pic.twitter.com/mn0Ax0F8hs — Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026 भाजपा नेताओं ने दी बधाई प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि पर भाजपा के नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष भारत के गौरव को पुनर्स्थापित करने, सांस्कृतिक पुनर्जागरण को आगे बढ़ाने और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अथक कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनका पूरा कार्यकाल ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की प्रगति, नागरिकों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार समर्पित नेतृत्व प्रदान किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी. उन्होंने इंडिया टुडे में लिखे एक लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को केवल योजनाएं और कार्यक्रम ही नहीं दिए, बल्कि एक स्पष्ट लक्ष्य, व्यापक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से भरा राष्ट्रीय संकल्प भी दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों की गिनती का नहीं है, बल्कि उस व्यापक परिवर्तन को समझने का है जिसने भारत की क्षमताओं पर नागरिकों के विश्वास को और मजबूत किया है. ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी; BJP में हो सकती हैं शामिल ये भी पढ़ें:- इंडियन आर्मी का बड़ा प्लान, ₹23000 करोड़ से 300 K-9 वज्र तोप खरीदने की तैयारी; चीन-पाकिस्तान सीमा पर होंगे तैनात नेहरू का सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड है बरकरार भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को देश के पहले आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भले ही 4,397 दिनों का रहा. लेकिन नेहरू 15 अगस्त 1947 को भारत के अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली थी और वह 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर थे. इसलिए अगर उस अवधि को निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल में शामिल किया जाए तो उनका कार्यकाल 6,130 दिनों का समय बनता है.

देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 में भी इतिहास रचा था. गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कुल कार्यकाल को जोड़ें तो वह 8,931 दिनों से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए थे.

उन्होंने इस मामले में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था..

Ad

ताज़ा खबरें

Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
राष्ट्रीय

Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश  नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोज
नीमच

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोज

PHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियान
राष्ट्रीय

PHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियान

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्
मध्यप्रदेश

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं
मध्यप्रदेश

अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिं