Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Monsoon Havoc: देशभर में मानसून का प्रकोप, भारी बारिश से तबाही, दिल्ली से केरल तक बिगड़े हालात

Author
Prabhat Khabar 09 जुलाई 2026, 08:56 pm
Monsoon Havoc: देशभर में मानसून का प्रकोप, भारी बारिश से तबाही,  दिल्ली से केरल तक बिगड़े हालात

Monsoon Havoc: देशभर में मानसून सक्रिय है, कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. गुरुवार को भी बारिश ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई. मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया, पेड़ उखड़ गए, मकानों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

कई राज्यों में राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विभिन्न राज्यों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी पहुंच गया है.

इसके साथ ही पूरे देश में मानसून का आगमन पूरा हो गया है. इस बार मानसून ने सामान्य तिथि से एक दिन की देरी से पूरे देश को कवर किया. मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले नौ दिनों में देशभर में 101.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 73.8 मिमी से काफी अधिक है.

हिमाचल में अचानक आई बाढ़ से संपर्क टूटा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में अचानक आई बाढ़ से करीब 100 फुट लंबा लोहे का पुल पानी में डूब गया, जिससे लिप्पा गांव का संपर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलाशयों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है.

मौसम विभाग ने राज्य में 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में सीजन की सबसे भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मानसून सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग मौसम केंद्र में 24 घंटे के दौरान 72.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुकमीरपुर (खजूरी) में सबसे अधिक 160 मिमी बारिश हुई.

बारिश के कारण विकास मार्ग, आईटीओ, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका, सदर बाजार, द्वारका और दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया. कई स्थानों पर लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा और यातायात घंटों प्रभावित रहा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया, जबकि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आईटीओ कंट्रोल रूम पहुंचकर हालात की समीक्षा की.

महाराष्ट्र में इमारत हादसा, बचाव अभियान जारी महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश के कारण कचरे से बिजली बनाने वाले संयंत्र में कूड़े का बड़ा ढेर ढहने से इमारत गिर गई. गुरुवार को मलबे से एक शव बरामद किया गया. अब तक नौ लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि आठ लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है.

ठाणे जिले में भी मानसून से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है. करीब 797 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 136 मकानों को नुकसान पहुंचा है. गुरुग्राम में अपार्टमेंट की बालकनी गिरी हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान एक लग्जरी अपार्टमेंट की बालकनी का हिस्सा गिर गया.

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बिल्डर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरी परियोजना का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है. राजस्थान में कई जिलों में भारी बारिश राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ के बडेसर और निम्बाहेड़ा तथा भरतपुर के बयाना में 9-9 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने भरतपुर और कोटा में भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि 11 जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है. केरल में भूस्खलन, पांच लोगों की मौत केरल में लगातार बारिश के कारण मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वायनाड में भूस्खलन वाली जगह से दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं. मानसून इस साल चार जून को केरल पहुंचा, जिससे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन (जून-सितंबर) की शुरुआत हुई. आमतौर पर यह राज्य में एक जून को दस्तक देता है.

Also Read: Heavy Rain Warning: 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, मानसून का कहर उत्तराखंड में मानसून का कहर, भारी बारिश से 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 7 जिलों में रेड अलर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
राष्ट्रीय

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
मध्यप्रदेश

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”