Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

Author
Prabhat Khabar 30 मई 2026, 09:00 pm
शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

Mamata Banerjee on Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर केंद्र और राज्य की वर्तमान सत्ता पर तीखा हमला बोला है.

ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा- बंगाल में शासक ही अब हत्यारे बन गये हैं. ममता का प्रहार – बीजेपी को शर्म आनी चाहिए सोनारपुर की घटना का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाला.

सोनारपुर में जिस तरह अभिषेक बनर्जी को लात-घूंसों, जूतों और पत्थरों का सामना करना पड़ा, उसे ममता ने एक पूर्व-नियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है. ममता बनर्जी का ट्वीट. शासक बनाम हत्यारे तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए लिखा कि सत्ता में बैठे लोग अब विपक्ष को शारीरिक रूप से खत्म करने की राजनीति कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला कोई आकस्मिक भीड़ का गुस्सा नहीं था, बल्कि भाजपा ने अभिषेक की यात्रा को रोकने और उन्हें डराने के लिए इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी. उन्होंने कहा कि एक सांसद पर, जो चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गया था, ऐसा हमला लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा क्या हुआ था सोनारपुर में पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को सोनारपुर युद्ध का मैदान बन गया था. अभिषेक बनर्जी जैसे ही इलाके में पहुंचे, सैकड़ों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारों से माहौल तनावपूर्ण हो गया.

अज्ञात हमलावरों ने सांसद पर केवल पत्थर और अंडे ही नहीं फेंके, बल्कि उन्हें लात-घूंसे मारने की भी कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों को अभिषेक को बचाने के लिए मानव शृंखला बनानी पड़ी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हेलमेट पहनाकर अभिषेक को सुरक्षित निकाला हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अभिषेक को सुरक्षित निकालने के लिए सिर पर हेलमेट पहनाना पड़ा, जिसकी तस्वीरें अब बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

दबा नहीं पायेंगे हमारी आवाज : तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी ममता बनर्जी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. नेताओं का कहना है कि अभिषेक बनर्जी को सीआईडी का नोटिस देना और फिर उन पर हमला करवाना, दोनों घटनाएं एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

पार्टी ने मांग की है कि इस हमले में शामिल ‘अज्ञात’ हमलावरों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो राज्य भर में बड़ा आंदोलन शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे Mamata Banerjee on Abhishek Banerjee Attack: बीजेपी और टीएमसी के बीच बढ़ती जंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ममता बनर्जी के इस ताजा बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘शासक हत्यारे बन गये हैं’ जैसे कड़े शब्दों का प्रयोग आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के बीच कड़वाहट को और बढ़ायेगा. फिलहाल सोनारपुर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है, लेकिन तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

इसे भी पढ़ें सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ायी अभिषेक बनर्जी की टेंशन, भवानीपुर थाने में केस दर्ज, दीदी के बाद मुश्किल में ‘भाईपो’! अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब.

Ad

ताज़ा खबरें