Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केDVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण | उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में सिंगल विंडो से मिल रही त्वरित अनुमति कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए बनागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में किया पूर्व विधायक स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी की प्रतिमा का अनावरण ग्वालियर का आकाशवाणी तिराहा अब स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी के नाम से जाजिसके हाथ में हल, वही है देश का असली बल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बीज से बाजार तक और खेत से निर्यात तक हर कदम पर राज्य सरकार किसानों के साथ किसानों को देंगे दिन में दस घंटे बिजली अगले ढाई साल में प्रदेश की 100 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को बनाएंगे सिंचित जिला

ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा

Author
Prabhat Khabar 05 मई 2026, 11:12 pm
ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा

खास बातें 7 मई को स्वत: शून्य हो जायेगा बंगाल के सीएम का पद संविधान विशेषज्ञ बोले- एक राज्य में 2 मुख्यमंत्री नहीं हो सकते राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प? बर्खास्तगी या स्वत: विदाई Mamata Banerjee Resignation Statement: साजिश के दावे पर विशेषज्ञों की राय नये सीएम के शपथ के साथ हो जायेगा ‘ममता युग’ का अंत Mamata Banerjee Resignation Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले दो तिहाई बहुमत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार ने देश में एक नया संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है.

बंगाल चुनाव परिणाम 2026 को ‘साजिश’ बताकर ममता बनर्जी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं, तो देश के दिग्गज संविधान विशेषज्ञों और कानूनविदों ने साफ कर दिया है कि उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है. 7 मई को स्वत: शून्य हो जायेगा बंगाल के सीएम का पद विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वे सम्मानजनक तरीके से इस्तीफा नहीं देती हैं, तो राज्यपाल के पास उन्हें बर्खास्‍त करने का पूरा संवैधानिक अधिकार है.

7 मई को निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होते ही उनका मुख्यमंत्री का पद स्वतः ही शून्य हो जायेगा. संविधान विशेषज्ञ बोले- एक राज्य में 2 मुख्यमंत्री नहीं हो सकते लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ पीडीटी आचारी के अनुसार, ममता बनर्जी की जिद संवैधानिक रूप से टिकने वाली नहीं है.

आचारी ने कहा कि निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है. सरकार विधायिका के प्रति जवाबदेह होती है, कार्यकाल खत्म होते ही सरकार का अस्तित्व भी खत्म हो जाता है. जैसे ही भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा, ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा.

एक राज्य में एक साथ 2 मुख्यमंत्री नहीं रह सकते. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प? बर्खास्तगी या स्वत: विदाई वरिष्ठ अधिवक्ता और कानूनी विशेषज्ञों ने भी राज्यपाल की शक्तियों के बारे में जानकारी दी है.

आईए, आपको बताते हैं कि महामहिम के पास क्या-क्या शक्तियां हैं. बर्खास्तगी का अधिकार : वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी और दुष्यंत दवे ने बताया कि राजनीतिक नैतिकता की मांग है कि ममता बनर्जी इस्तीफा दे दें. यदि वे ऐसा नहीं करती हैं, तो राज्यपाल को उन्हें बर्खास्त करना ही होगा.

बहुमत का सम्मान : एडवोकेट अमित आनंद तिवारी ने एसआर बोम्मई मामले का हवाला देते हुए कहा कि राज्यपाल बहुमत वाली पार्टी (भाजपा) को बुलाने के लिए बाध्य हैं. भाजपा के पास 200 से अधिक सीटें हैं, ऐसे में राज्यपाल के विवेक और उनके अधिकार पर कोई संदेह नहीं है.

कार्यकाल की समाप्ति : वरिष्ठ वकील अजीत सिन्हा कहते हैं कि नये व्यक्ति के मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही पुरानी सरकार यानी पदमुक्त मान ली जाती है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Mamata Banerjee Resignation: साजिश के दावे पर विशेषज्ञों की राय ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि 100 सीटों पर जनादेश ‘लूटा’ गया है.

‘साजिश’ के कारण वह इस्तीफा नहीं देंगी. इस पर कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया या परिणामों से असहमति होना अलग बात है, लेकिन जनादेश के विरुद्ध पद पर बने रहना असंवैधानिक है. एडवोकेट शोएब आलम ने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री जनता के फैसले को चुनौती देकर कुर्सी पर नहीं बैठा रह सकता.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय नये सीएम के शपथ के साथ हो जायेगा ‘ममता युग’ का अंत कुल मिलाकर, कानून की नजर में ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री के रूप में समय अब समाप्त हो चुका है.

संवैधानिक मानदंडों के अनुसार, 7 मई के बाद या नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में ‘ममता युग’ का आधिकारिक अंत निश्चित है. इसे भी पढ़ें बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत
राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम
मध्यप्रदेश

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी
राष्ट्रीय

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल
राष्ट्रीय

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल