Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC

Author
Prabhat Khabar 30 अप्रैल 2026, 09:09 pm
एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC

खास बातें टेलीविजन चैनलों के नहीं हैं आंकड़े : चीफ मिनिस्टर भाजपा कार्यालय से दोपहर 1:08 बजे आया डेटा : ममता तृणमूल कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश : मुख्यमंत्री दीदी की भविष्यवाणी : 226 का आंकड़ा पार करेगी टीएमसी अमित शाह और केंद्रीय बलों पर सीधा हमला 4 मई को होगी मतगणना Mamata Banerjee on Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आये एग्जिट पोल ने राज्य का सियासी तापमान बढ़ा दिया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया है. टेलीविजन चैनलों के नहीं हैं आंकड़े : चीफ मिनिस्टर शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर ममता ने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के आंकड़े तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए प्रसारित किये जा रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि ये आंकड़े टेलीविजन चैनलों के नहीं, बल्कि भाजपा कार्यालय की पसंद के हैं. भाजपा कार्यालय से दोपहर 1:08 बजे आया डेटा : ममता ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किये गये वीडियो में गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने दावा किया कि टेलीविजन चैनल्स पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर भाजपा कार्यालय से फीड किया गया था.

इसे दिखाने के लिए भारी पैसे दिये गये हैं. ममता ने कहा कि उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें तृणमूल कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश : मुख्यमंत्री बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा है कि इन अनुमानों का एकमात्र उद्देश्य तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से कमजोर करना है, ताकि मतगणना के दिन भ्रम पैदा किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप दीदी की भविष्यवाणी : 226 का आंकड़ा पार करेगी टीएमसी एग्जिट पोल के विपरीत, ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की प्रचंड जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने सीटों का गणित साझा करते हुए कहा- हम 294 सदस्यीय विधानसभा में आराम से दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे.

मुझे पूरा विश्वास है कि हम 226 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे. हो सकता है कि यह संख्या 230 के भी पार चली जाये. जनता का भारी जनादेश हमारे साथ है. इसे भी पढ़ें : डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? Mamata Banerjee on Exit Polls: अमित शाह और केंद्रीय बलों पर सीधा हमला तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने निष्पक्ष काम करने की बजाय ‘भाजपा के एजेंट’ की तरह व्यवहार किया. दीदी के मुताबिक, यह सब दिल्ली के सीधे निर्देशों पर बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया गया.

4 मई को होगी मतगणना सोमवार (4 मई) को होने वाली मतगणना से पहले ममता बनर्जी का यह आक्रामक रुख उनके कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश माना जा रहा है. अब देखना होगा कि 4 मई को ईवीएम से निकलने वाले नतीजे ममता की भविष्यवाणी के करीब रहते हैं या एग्जिट पोल के अनुमानों के.

इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं… कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा? बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?.

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल