Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस पर पंचायतों से जिलों तक में होंगे गरिमामय आयोजनसीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दींRG Kar केस में नया मोड़, साजिश, सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व टीएमसी विधायक समेत 3 पर FIRकैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट, फुकेत-दिल्ली विमान घटना की अहम जानकारी आई सामनेएक्टर प्रकाश राज का दावा: SIR के बाद वोटर लिस्ट से कटा नाम, बोले- बढ़िया मजाक हैक्या अमेरिका ने कारगिल युद्ध में भारत का जीपीएस बिगाड़ दिया था? जानिए इस दावे की सच्चाईपायलट का टेस्ट नॉन-नेगेटिव आए तो क्या होता है? जानें एविएशन में ड्रग टेस्ट के नियम, प्रक्रिया और सजाFCRA बिल को JPC के पास भेजने की तैयारी, अल्पसंख्यक और ईसाई संगठनों में बढ़ी बेचैनीचीन की भारत ने निकाल दी हेकड़ी: MEA बोला- अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, नहीं बदल सकती हकीकतभोपाल मेट्रो-पोलिटिन क्षेत्र विकास के लिए मंत्रि-परिषद की ठोस पहल | भोपाल-विदिशा 4-लेन मार्ग निर्माण के लिए 1,757 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति स्थानीय संग्रहणकर्ता श्रमिकों और रहवासियों को मिलेगा लाभांश, संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को लाभांश प्रदाय योजनहर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में मनाया जा रहा है उत्साह और उल्लास के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर बढ़ा रही है आगे सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ लोकभवन में राराज्यसभा में सभापति ने सत्ता पक्ष को झारखंड का मुद्दा उठाने से रोका, जाने आखिर ऐसा क्यों किया?

Law Prep Tutorial दिल्ली ने CLAT और एलिट टॉपर्स को किया सम्मानित, 400 छात्रों को कुल 1 करोड़ के पुरस्कार

Author
Prabhat Khabar 13 अप्रैल 2026, 03:14 pm
Law Prep Tutorial दिल्ली ने CLAT और एलिट टॉपर्स को किया सम्मानित, 400 छात्रों को कुल 1 करोड़ के पुरस्कार

Law Prep Tutorial: लॉ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली ने अपनी उपलब्धियों का जश्न ‘फतेह 2026’ कार्यक्रम के रूप में मनाया. यह आयोजन संस्थान की लगातार मिल रही सफलताओं और टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के सम्मान के लिए किया गया.

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2025 में टॉप करने वाले दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले आर्यन को भी रविवार को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन कुतुब इंस्टीट्यूशन एरिया स्थित ओपी जिंदल सभागार में किया गया. इस अवसर पर लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली संस्था ने उनको पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए पुरस्कार राशि भी प्रदान की.

इसके साथ ही संस्था ने अच्छे नंबर और रैंक लाने वाले और भी कई मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, जिनका सिलेक्शन भी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में अच्छी रैंक लाने के कारण देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में हुआ है. इस अवसर पर बातचीत करते हुए आर्यन ने कहा कि शुरू से मेरा एक ही लक्ष्य रहा है कि फोकस करके तैयारी करना.

मैंने इस परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा घंटे पढ़ाई नहीं की लेकिन मैंने तीन-चार घंटे की पढ़ाई करता था लेकिन फोकस करके करता था, जिससे मुझे इसमें सफलता मिली. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए. मैंने इसी तरीके को अपनाते हुए पढ़ाई की.

इसमें मेरे ऊपर भगवान महादेव का आशीर्वाद रहा और मेरे घर वालों का पूरा सहयोग रहा. अच्छी रैंक वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित सम्मान समारोह में इस अवसर पर आर्यन के अलावा कुल 400 स्टूडेंट्स को कुल एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. इन सभी बच्चों का सिलेक्शन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए हो चुका है.

जुलाई माह से सत्र शुरू होने पर सभी स्टूडेंट अपनी अपनी पसंद की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई शुरू करेंगे. आपको बता दें कि राजधानी के मयूर विहार में फेस 2 में रहने वाले आर्यन ने बताया कि 120 सीटों के लिए आयोजित परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे, इनमें से उन्हें टॉपर बनने का सौभाग्य मिला.

बता दें कि एलिट एग्जाम के माध्यम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में बीए एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता. एआईएलईटी एग्जाम हर साल आयोजित किया जाता है. संस्था द्वारा एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक पाने वाले अन्य स्टूडेंट्स को सम्मानित किया.

इनमें संस्थान के छात्रों में ऋषभ शिवानी क्लैट 2022 टॉपर), पुरुष गुप्ता (क्लैट 2023 रैंक 8), उपमन्यु चटर्जी (क्लैट 2023 रैंक 10), जय बोहरा (क्लैट 2024 रैंक 1), जिज्ञासा (क्लैट 2024 रैंक 9), अभिजय तिवारी (एलिट 2025 रैंक 9) और आर्यन (एलिट 2026 रैंक 1) शामिल हैं.

इस तरह हुई लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की शुरुआत, अब बना रहे बच्चों का करियर संस्थान के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि लॉ प्रेप ट्यूटोरियल संस्थान की शुरुआत 2021 में हौज़ खास के एक छोटे केंद्र से हुई थी, जो आज चार केंद्रों तक विस्तारित हो चुकी है. वर्तमान में यहां 1000 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं.

संस्थान ने सीमित संसाधनों के बावजूद उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. LSAT 2021 में आयत धस्माना द्वारा AIR 1 प्राप्त करना इसकी पहली बड़ी सफलता रही. Fateh 2026 के तहत CLAT और AILET 2026 में AIR 1 सहित टॉप 100 में 44 चयन और कुल 1600 से अधिक NLU चयन (जिसमें 39 NLU दिल्ली में) दर्ज किए गए.

इन उपलब्धियों के सम्मान में छात्रों को एक करोड़ रुपये तक के कैश रिवार्ड, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे. 19 अप्रैल को आयोजित होगी LPSAT प्रवेश परीक्षा, मिलेगा 100% फीस छूट का मौका संस्थान के निदेशक आनंद शर्मा ने 19 अप्रैल को LPSAT (Law Prep Scholarship Cum Admission Test) आयोजित करने की घोषणा की है.

यह परीक्षा मेरिट आधारित होगी, जिसमें छात्रों को 100 प्रतिशत तक फीस छूट मिल सकती है. इसके माध्यम से CLAT, AILET, SLAT और अन्य लॉ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रवेश दिया जाएगा. संस्थान तीन प्रमुख प्रोग्राम—टारगेट, फिनिशर और फाउंडेशन—के जरिए छात्रों को प्रशिक्षण देता है.

साथ ही 1:1 मेंटरशिप, मॉक टेस्ट और सायकोमेट्रिक मूल्यांकन भी कराए जाते हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील
राष्ट्रीय

असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा
राष्ट्रीय

'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस पर पंचायतों से जिलों तक में होंगे गरिमामय आयोजन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस पर पंचायतों से जिलों तक में होंगे गरिमामय आयोजन

सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दीं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दीं