Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

Author
Prabhat Khabar 30 मई 2026, 06:57 pm
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

खास बातें अखिलेश यादव ने हमले की निंदा की मल्लिकार्जुन खरगे बोले- प्रतिशोध की राजनीति का चरम अखिलेश यादव बोले- नफरत भरी राजनीति के सिवा कुछ नहीं Abhishek Banerjee Attacked: राजनीतिक घेराबंदी की तैयारी Abhishek Banerjee Attacked: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले ने राष्ट्रीय राजनीति का रुख मोड़ दिया है.

शनिवार को जिस तरह अभिषेक बनर्जी पर जूते-पत्थर बरसाये गये और उनके कपड़े फाड़े गये, उसने विपक्ष को एकजुट कर दिया है. अखिलेश यादव ने हमले की निंदा की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है.

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के नेताओं का मानना है कि एक प्रमुख विपक्षी नेता को सुरक्षा न देना किसी बड़ी ‘साजिश’ का हिस्सा है. मल्लिकार्जुन खरगे बोले- प्रतिशोध की राजनीति का चरम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नकारात्मक राजनीति का परिणाम बताया.

खरगे ने ट्वीट कर कहा कि इतने संवेदनशील माहौल में भी एक बड़े विपक्षी नेता को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न मिलना बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. उन्होंने केंद्र और बंगाल की वर्तमान सरकार से मांग की है कि सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. इसे भी पढ़ें : मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे अखिलेश यादव बोले- नफरत भरी राजनीति के सिवा कुछ नहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अभिषेक बनर्जी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान ‘अराजक’ भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वे नफरत और हिंसा के सिवा कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने इसे विपक्षी आवाज को दबाने की कोशिश बताया और कहा कि जनता इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Abhishek Banerjee Attacked: राजनीतिक घेराबंदी की तैयारी विपक्ष अब इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी में है.

खरगे और अखिलेश के बयानों ने साफ कर दिया है कि बंगाल की हिंसा अब सिर्फ राज्य का मुद्दा नहीं रह गयी है. अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं. वहीं, विपक्ष के इन बड़े बयानों के बाद प्रशासन पर हमलावरों की पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने का दबाव दोगुना हो गया है.

इसे भी पढ़ें सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ायी अभिषेक बनर्जी की टेंशन, भवानीपुर थाने में केस दर्ज, दीदी के बाद मुश्किल में ‘भाईपो’!.

Ad

ताज़ा खबरें