Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हमले के बाद सुखबीर बादल की पहली प्रतिक्रिया, कहा - पंजाब को अस्थिर करने वालों से अकाली दल लड़ेगाभारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा युवा बाइकर्हमें समृद्ध और सामर्थ्यशाली मध्यप्रदेश बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छह जिलों को मिलाकर बनेगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी- बढ़ेगा राजधानी का गौरव विभाजन के समय कई परिवारों ने अपना घर-बार छोड़ा और कष्ट सहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश की आजादी की शताब्दी पूर्ण होने पर 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अमर शहीदों कफुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजहराहुल गांधी के ‘हग डिप्लोमेसी’ वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस, लोगों के अलग-अलग रिएक्शनVideo: मम्मी ने छीन ली चॉकलेट, 3 साल का बच्चा शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस चौकी20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी तृणमूल कांग्रेस, करेगी सदस्यता रद्द करने की मांगसंसद का मानसून सत्र: 12 बिल पास, FCRA विधेयक JCP के पास; राज्यसभा में 37 घंटे 49 मिनट ही हुआ कामशिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पियों को किया राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित ‘ओडीओपी मार्ट’ और ‘द मृगनयनी’ वेब पोर्टल शिल्पियों की कला को देंगे वैश्विक बाजारराहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला- ‘हम इनको पागल कर देंगे’, बोले- '20 दिन कहां थे अमित शाह?'कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का कबासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पिछले वर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपए का बासमती हुआ निर्यात रायसेन के किसान फलों और सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ हमुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल | जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जन शिकायतों के निराकरण की करेंगे समीक्षालोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल

Heavy Rain Warning: देशभर में मानसून का कहर, 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 09 जुलाई 2026, 05:04 pm
Heavy Rain Warning: देशभर में मानसून का कहर, 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून का कहर लगातार जारी है. दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों और राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि रेल, सड़क और हवाई यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, केरल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत की बरसात बन गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी अलग-अलग दिनों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है. उत्तराखंड के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

वहीं, बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून सहित चार जिलों में क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं. ?ref_src=twsrc%5Etfw"> राजस्थान के कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार (9 जुलाई) को राज्य में कई जगह अति भारी बारिश की हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के कुछ भागों में आगामी कुछ दिन मानसून सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के कोटा, भरतपुर के कुछ भागों में मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है.

इस बीच गुरुवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में बारिश का दौर जारी रहा और कई जगह भारी बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ के बड़ेसर और निंबाहेड़ा, भरतपुर के बयाना में नौ-नौ सेंटीमीटर तक बारिश हुई. इसके अलावा दौसा, बारां, भीलवाड़ा और अजमेर जिले में कई जगह तीन से छह सेंटीमीटर बारिश हुई.

मध्य भारत में भी तेज रहेगा बारिश का सिलसिला पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिम भारत में कोंकण-गोवा और गुजरात पर सबसे ज्यादा असर पश्चिम भारत में कोंकण-गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में 9 से 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मुंबई में रुक-रुककर जारी रह सकती है बारिश मुंबई में कई दिनों तक लगातार मानसूनी बारिश के बाद गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हालांकि दिन में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

बीएमसी के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में मुंबई में औसतन 14.21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी उपनगरों में 39.37 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 28.85 मिलीमीटर बारिश हुई. दक्षिण भारत में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी 9 से 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और कर्नाटक में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. किन राज्यों में सबसे ज्यादा अलर्ट? मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम-मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का सबसे अधिक खतरा है.

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी आईएमडी ने 13 जुलाई तक अरब सागर के सोमालिया, ओमान, गुजरात, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप तटों के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है. इसके अलावा 9 से 13 जुलाई के दौरान बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और म्यांमार तट के आसपास भी समुद्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने की संभावना है.

ऐसे में मछुआरों से समुद्र में न जाने और पहले से समुद्र में मौजूद लोगों को जल्द तट पर लौट आने की सलाह दी गई है. Also Read: दिल्ली में भारी बारिश से सड़क बनी नदी, घुटने तक भरा पानी; इन 5 तस्वीरों से जानें हाल.

Ad

ताज़ा खबरें

हमले के बाद सुखबीर बादल की पहली प्रतिक्रिया, कहा - पंजाब को अस्थिर करने वालों से अकाली दल लड़ेगा
राष्ट्रीय

हमले के बाद सुखबीर बादल की पहली प्रतिक्रिया, कहा - पंजाब को अस्थिर करने वालों से अकाली दल लड़ेगा

भारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा युवा बाइकर्
मध्यप्रदेश

भारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा युवा बाइकर्

हमें समृद्ध और सामर्थ्यशाली मध्यप्रदेश बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छह जिलों को मिलाकर बनेगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी- बढ़ेगा राजधानी का गौरव विभाजन के समय कई परिवारों ने अपना घर-बार छोड़ा और कष्ट सहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
मध्यप्रदेश

हमें समृद्ध और सामर्थ्यशाली मध्यप्रदेश बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छह जिलों को मिलाकर बनेगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी- बढ़ेगा राजधानी का गौरव विभाजन के समय कई परिवारों ने अपना घर-बार छोड़ा और कष्ट सहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश की आजादी की शताब्दी पूर्ण होने पर 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अमर शहीदों क
मध्यप्रदेश

राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश की आजादी की शताब्दी पूर्ण होने पर 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अमर शहीदों क

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजह
राष्ट्रीय

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजह