Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायलUP के 7, MP के 9 इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी6 साल बाद विदेश से लौटा पति: क्लिनिक में मरीज बनकर पत्नी से मिला,भावुक होकर रोने लगे दोनोंवंदे मातरम् विवाद : हरीश रावत बोले- 1937 की कांग्रेस समिति का फैसला नहीं बदल सकते, BJP पर देश को बांटने का लगाया आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिलवंदे मातरम के आखिरी चार श्लोक में क्या है जिसे कांग्रेस नहीं गाती? समझिए पूरा विवाद​CBSE थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- 'क्या स्कूलों में 23 भाषाएं पढ़ाने की क्षमता है' ​पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नई तकनीक और नवाचार ने खेती में समृद्धि के नए रास्ते खोले हैं किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी किसानों की आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का किया निरीक्षणमध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रही है नई गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में 850 करोड़ रुपये निवेश की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का किया Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकारBCI चेयरमैन मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को CJP का समर्थन, इस्तीफे की कर रहे हैं मांगमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रज्ञा बघेल को दी बधाई | सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित हुईं मध्यप्रदेश की सुश्री प्रज्ञामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया | स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वादकीर्ति आजाद ने ठोका मानहानि का मुकदमा, टीवी चैनलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तृणमूल सांसद

Video: हरिद्वार में बीच बाजार धंसी सड़क, चलते-चलते गड्ढे में गिरी महिला; CCTV वीडियो वायरल

Author
Prabhat Khabar 01 अगस्त 2026, 04:47 am
Video: हरिद्वार में बीच बाजार धंसी सड़क, चलते-चलते गड्ढे में गिरी महिला; CCTV वीडियो वायरल

Video : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की रौनक शुरू हो चुकी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना हुई, जिसने लोगों को चौंका दिया. ललतारौ पुल के पास बीच बाजार में चलते-चलते सड़क अचानक धंस गई. इससे वहां से गुजर रही एक महिला सीधे गड्ढे में जा गिरी. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना के बाद लोग कांवड़ मेले और अर्धकुंभ की तैयारियों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (30 जुलाई) सुबह हरिद्वार के बाजारों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ थी. इसी दौरान अपने परिजनों के साथ घूमने आई एक महिला ललतारौ पुल के पास एक होटल के सामने पहुंची.

जैसे ही उसने सड़क पर कदम रखा, जमीन अचानक धंस गई और वह मिट्टी के साथ गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला का आधा शरीर गड्ढे में समा गया. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत दौड़कर महिला को बाहर निकाला.

इस वीडियो को कांग्रेस ने भी एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा- BJP सरकार में सड़क पर पैदल चलना भी अब सेफ नहीं रहा. वीडियो हरिद्वार का है- जहां एक महिला चलते-चलते सड़क में समा गई. गनीमत रही कि साथी महिला ने उसे बचा लिया. साफ तौर पर ये BJP सरकार के भ्रष्टाचार और अनदेखी का नतीजा है, जहां कमीशनखोरी के चक्कर में जनता को मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है.

शर्मनाक!.

Ad

ताज़ा खबरें