Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी ने अमित शाह से कहा- या तो आप दोषी हैं या फिर अक्षमCJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर छात्रों की आपत्ति, यूनिवर्सिटी को लिखा ई-मेलमौसम : बिहार में येलो अलर्ट, 15 अगस्त तक झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिशViral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेटViral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आपमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई पत्रकारों की एकजुटता, कुकड़ेश्वर में गूंजा पत्रकारिता का संदेश नीमच-मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकारों का महासंगम, भव्य सम्मान समारोह के बाद हुआ सहभोजPHOTO : कहीं डूबी सड़कें, कहीं नाव बनी सहारा… असम में बाढ़ के बीच ऐसे चल रहा राहत अभियानपीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | उज्जैन एवं शिवपुरी में नए एयरपोर्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाएं : केंद्रीय मंत्री श्री नायडू पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स, सबसे पहले सिंमनीष शर्मा को मिली फिर बड़ी जिम्मेदारी, मेरा युवा भारत मे बने सांसद प्रतिनिधिशुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जीकिसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही जारी होगी राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं अधिकारी-कर्मघी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 2.32 लाख का घी जप्तजिले में अब तक औसत 351.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

बंगाल में बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता- 4 मई के बाद महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, घुसपैठियों का होगा हिसाब

Author
Prabhat Khabar 11 अप्रैल 2026, 06:23 pm
बंगाल में बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता- 4 मई के बाद महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, घुसपैठियों का होगा हिसाब

Delhi CM Rekha Gupta Bengal Rally| रानीगंज/पानागढ़, जीतू/मुकेश तिवारी : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम दौर के प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को रानीगंज और पानागढ़ में दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता ने 2 रैलियों को संबोधित किया.

रानीगंज के बरदही स्थित सुंदरनगर मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विशाल जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद बिना पंडाल के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने दावा किया कि 5 मई को बंगाल में भाजपा का ‘नया सूरज’ उगेगा और राज्य घुसपैठियों से मुक्त होगा.

सुख-समृद्धि चाहिए तो भाजपा को चुनिए : रेखा गुप्ता पानागढ़ बाजार ऑफिस पाड़ा इलाके में गलसी के भाजपा उम्मीदवार राजू पात्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, भय और आतंक को खत्म करना है, तो ‘कमल’ को सरकार में लाना होगा.

कमल मां लक्ष्मी को बहुत पसंद है. मां लक्ष्मी कमल पर ही आती हैं. गलसी के भाजपा उम्मीदवार को बताया बुलडोजर बाबा रेखा गुप्ता ने गलसी के भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा को बुलडोजर बाबा बताया. कहा कि बुलडोजर बाबा को जिताइए, ये आप सबकी रक्षा करेंगे. भाजपा प्रार्थी राजू पात्रा नामांकन के दिन बुलडोजर पर चढ़कर नामांकन करने गये थे.

तब से वह बुलडोजर बाबा के रूप में चर्चित हो गये हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें महिलाओं के लिए 3000 रुपए और फ्री बस यात्रा की गारंटी इससे पहले रानीगंज में चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए रेखा गुप्ता ने बंगाल की महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किये.

सम्मान राशि, फ्री ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा की गारंटी दी. सम्मान राशि : भाजपा की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल की हर महिला को प्रतिमाह 3,000 रुपए की सम्मान राशि दी जायेगी. फ्री ट्रांसपोर्ट : महिलाओं को राज्य की सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा.

सुरक्षा : वर्तमान सरकार को घेरते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि टीएमसी को बेटियों की इज्जत की नहीं, घुसपैठियों की चिंता है. भाजपा की प्राथमिकता केवल ‘महिला सुरक्षा’ होगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के शोर में ‘सुकून’ वाली तस्वीर, दुर्गापुर में गले मिले BJP-CPM प्रत्याशी, पूर्व मेयर ने दिया ‘गुरु मंत्र’ घुसपैठियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि बंगाल के संसाधनों पर पहला अधिकार यहां के मूल निवासियों का है.

यह मां दुर्गा और छठी मैया में आस्था रखने वालों की धरती है. 4 मई के बाद बंगाल में घुसपैठ का सिलसिला थम जायेगा. उन्हें बंगाल से बाहर निकाला जायेगा. अगर आपको बिना डरे अपने पर्व-त्योहार मनाने हैं, तो भाजपा को सत्ता में लाना ही होगा. इसे भी पढ़ें : पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी भ्रष्टाचार और भतीजावाद पर तीखा हमला ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को केवल अपने भतीजे के भविष्य की चिंता है.

बंगाल की जनता की नहीं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजा जायेगा. उनके अनुसार, पिछले 15 वर्षों के ‘कुशासन’ का अंत अब बेहद करीब है. इसे भी पढ़ें : भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज गर्मी पर भारी पड़ा जय श्रीराम का जोश सुंदरनगर मैदान में भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में जुटी भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था.

जैसे ही रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं, पूरा इलाका जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र गोत्याल, जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और शमशेर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार 27 लाख वोटर की ‘नो एंट्री’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने पलटी बाजी, अंतिम समय में जुड़े 2 नाम, कौन हैं वो? बंगाल में महिलाओं-बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए, भाजपा के 15 पेज के संकल्प पत्र की खास बातें यहां पढ़ें.

Ad

ताज़ा खबरें