Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

CM विजय का फैसला : तमिलनाडु के विधायकों को नई कार, ड्राइवर के लिए हर महीने ₹75 हजार

Author
Prabhat Khabar 19 अगस्त 2026, 11:28 am
CM विजय का फैसला : तमिलनाडु के विधायकों को नई कार, ड्राइवर के लिए हर महीने ₹75 हजार

सभी विधायक को नई कार देने का मकसद विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में आने-जाने में सुविधा देना है, ताकि वे लोगों की समस्याएं आसानी से सुन और समझ सकें. विधानसभा में बोलते हुए विजय ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र में लगातार जाना पड़ता है और जनता की जरूरतों पर ध्यान देना होता है.इसी को देखते हुए सरकार सभी विधायकों को नई कार उपलब्ध कराएगी.

सरकार के इस फैसले से विधायकों को क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी. विधायकों को सिर्फ नई कार ही नहीं मिलेगी, बल्कि सरकार उनकी गाड़ी और ड्राइवर का खर्च उठाने के लिए हर महीने 75 हजार रुपये भी देगी. इसके अलावा, प्रत्येक विधायक के कार्यालय में एक सहायक रखने के लिए सरकार 25 हजार रुपये प्रति माह देगी.

यानी विधायकों को क्षेत्र में आने-जाने और कार्यालय का काम संभालने के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद भी मिलेगी. ये भी पढ़ें: सीएम विजय ने कहा- मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं, जानें क्या हुआ तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा विधायक जोतिमणि ने कहा कि स्थानीय निकायों के प्रमुखों को पहले से ही सरकारी गाड़ी की सुविधा मिलती है.

उन्होंने बताया कि नगर निकायों के अध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर को सरकारी गाड़ियां दी जाती हैं, लेकिन विधायकों को ऐसी सुविधा नहीं मिलती. विधायक के मुताबिक, सरकारी गाड़ी नहीं होने के कारण उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में आने-जाने में परेशानी होती है. खासकर जरूरी कार्यक्रमों और अहम मौकों पर उनकी आवाजाही प्रभावित होती है.

वीसीके विधायक जोतिमणि की मांग क्या थी? तमिलनाडु सरकार का यह फैसला वीसीके विधायक जोतिमणि की मांग के बाद आया. उन्होंने कहा था कि जरूरी सुविधाएं और आने-जाने की व्यवस्था नहीं होने से विधायक अपने क्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाते हैं. उन्होंने सरकार से विधायकों के लिए कार उपलब्ध कराने की मांग की थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डीएमके के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि इससे पहले भी कई सरकारों के सामने ऐसी मांग रखी गई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इसे लगातार टाल दिया गया..

Ad

ताज़ा खबरें