Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केDVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण | उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में सिंगल विंडो से मिल रही त्वरित अनुमति कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए बनागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में किया पूर्व विधायक स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी की प्रतिमा का अनावरण ग्वालियर का आकाशवाणी तिराहा अब स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी के नाम से जाजिसके हाथ में हल, वही है देश का असली बल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बीज से बाजार तक और खेत से निर्यात तक हर कदम पर राज्य सरकार किसानों के साथ किसानों को देंगे दिन में दस घंटे बिजली अगले ढाई साल में प्रदेश की 100 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को बनाएंगे सिंचित जिला

ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो, बंगाल के मजदूर ने बतायी छत्तीसगढ़ पावर प्लांट धमाके की आंखों देखी, मौत का आंकड़ा 14 हुआ

Author
Prabhat Khabar 15 अप्रैल 2026, 05:06 pm
ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो, बंगाल के मजदूर ने बतायी छत्तीसगढ़ पावर प्लांट धमाके की आंखों देखी, मौत का आंकड़ा 14 हुआ

खास बातें दोपहर का खाना खत्म ही किया था कि मच गयी तबाही बढ़ती मौतें और घायलों का हाल छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में कैसे हुआ धमाका? जांच के आदेश और मुआवजे का ऐलान दोहरी जांच विपक्ष ने की 1 करोड़ के मुआवजे की मांग सुरक्षा मानकों पर खड़े हो रहे सवाल Chhattisgarh Power Plant Blast News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट ने बंगाल के कई परिवारों की नींद उड़ा दी है.

इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है. बुधवार को एक और घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया. इस पूरी तबाही के मंजर को बंगाल के रहने वाले और वहां पेंटर का काम करने वाले मजदूर अजीत दास कर ने बेहद करीब से देखा. अजीत ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसे लगा जैसे कोई मिसाइल आकर गिरी हो.

दोपहर का खाना खत्म ही किया था कि मच गयी तबाही संयंत्र में पेंटर के तौर पर काम कर रहे अजीत दास कर ने खौफनाक मंजर को बयां किया. खौफनाक लम्हा : मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हमने खाना खत्म ही किया था कि अचानक एक कान फोड़ने वाला धमाका हुआ. चारों तरफ घना काला धुआं फैल गया.

बाल-बाल बचे : अजीत ने बताया कि वह उस समय जमीन से करीब 17 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे. धमाका बॉयलर नंबर-1 के पास लगभग 9 मीटर की ऊंचाई पर हुआ था. ऐसे बचायी जान : खुद को बचाने के लिए अजीत पास की एक अलमारी के अंदर छिप गये. उन्होंने बताया कि जो मजदूर नीचे काम कर रहे थे, वे गर्म भाप और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये थे.

बढ़ती मौतें और घायलों का हाल सक्ती के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पुष्टि की है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक और मजदूर की मौत के बाद अब कुल मृतकों की संख्या 14 हो गयी है. हादसे में झुलसे 20 मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर है. सभी को रायपुर रेफर किया गया है.

शेष 15 घायलों का इलाज रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में कैसे हुआ धमाका? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक स्टील ट्यूब में धमाका हुआ, जो बॉयलर से टरबाइन तक हाई-प्रेशर भाप ले जा रही थी.

जांच के आदेश और मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गयी है. दोहरी जांच बिलासपुर कमिश्नर को उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डभरा के एसडीएम को नियुक्त किया है.

उन्हें 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. विपक्ष ने की 1 करोड़ के मुआवजे की मांग इस हादसे पर छत्तीसगढ़ में सियासत भी गरमा गयी है. कांग्रेस ने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुशील आनंद शुक्ला ने मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए और घायलों के लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है.

सुरक्षा मानकों पर खड़े हो रहे सवाल यह प्लांट पहले एथेना छत्तीसगढ़ पावर लिमिटेड का था, जिसका 2022 में वेदांता ने अधिग्रहण किया था. हादसे के समय कई मजदूर वहां पेंटिंग और निर्माण काम कर रहे थे. बंगाल के मजदूर अजीत दास का यह बयान प्लांट में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

इसे भी पढ़ें घाटाल में रोड जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, टीएमसी के लोगों ने जमकर पीटा Bengal News: बीरभूम में मछली व्यवसायी का शव बरामद, हत्या की आशंका.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत
राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम
मध्यप्रदेश

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी
राष्ट्रीय

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल
राष्ट्रीय

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल