Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: मीडिया के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- आप सरकार के जाल में फंसे हुए हैंजिला कौशल समिति की बैठक 27 जुलाई कोजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाईजिले में अब तक औसत 275.5 मि.मी. वर्षा दर्जइंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | इंदौर में दी बड़ी सौगात - प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का किया लोकार्पण फ्लाईओवर आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरणनवोदय में पढ़ने का सुनहरा मौका: कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जल्द करें ऑनलाइन आवेदनBengal Weather : पश्चिम बंगाल में मौसम का अलर्ट, कोलकाता समेत इन जिलों में होगी भारी बारिशसमान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन | विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का व्यक्त किया आभारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएँNEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने ही बर्बाद कियास्वच्छता को लेकर ओचक निरीक्षण सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठFact Check : NEET विवाद के बीच अग्निवीर का Viral Video, आंदोलन को समर्थन का दावा कितना सही?बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, 320 kmph स्पीड के लिए तैयार हो रहा नया सिस्टम‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांगसोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

Author
Prabhat Khabar 03 जुलाई 2026, 11:19 am
बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

Amarnath Yatra : बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है.जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी श्रद्धालु सुरक्षित पहुंचे कश्मीर पुलिस अधिकारियों के अनुसार,बाबा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के सभी श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न वाहनों से कश्मीर के लिए रवाना हुए और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच गए.

रास्ते में सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके. Har Har Mahadev! The sacred journey to the holy abode of Baba Barfani begins! Flagged off the first batch of pilgrims for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 from Jammu’s Bhagwati Nagar Base Camp.

Shri Amarnath Ji Yatra is a profound spiritual awakening. Every step taken on this holy… pic.twitter.com/E9RC0TldfF — Manoj Sinha (@manojsinha_) July 2, 2026 भक्ति और उल्लास के माहौल में हुई यात्रा की शुरुआत अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवती नगर यात्री निवास में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया गया.

यहां देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. श्रद्धालुओं ने यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए सुखद और सफल दर्शन की कामना की प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. जम्मू -कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम की जानकारी लेते हुए यात्रा जारी रखने की अपील की है..

Ad

ताज़ा खबरें