Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन

राम के नाम पर हुड़दंग और तलवारें मंजूर नहीं, बीरभूम में भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी, मंच में लगी आग

Author
Prabhat Khabar 28 मार्च 2026, 07:04 pm
राम के नाम पर हुड़दंग और तलवारें मंजूर नहीं, बीरभूम में भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी, मंच में लगी आग

Abhishek Banerjee Labpur Rally Fire: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को आयोजित तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गयी. अभिषेक बनर्जी का भाषण खत्म होने के तुरंत बाद मंच के एक हिस्से में आग लग गयी. हालांकि, दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. अभिषेक ने भाजपा को उपद्रवियों की पार्टी कहा इससे पहले, रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने राम नवमी पर हुई हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला.

अभिषेक ने बीजेपी को ‘उपद्रवियों की पार्टी’ करार दिया. केवल राम नवमी पर ही हिंसा क्यों? – अभिषेक मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और जंगीपुर में हुई हालिया झड़पों का जिक्र करते हुए अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाये. कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस और छठ जैसे त्योहार हमेशा शांति से मनाये जाते हैं.

केवल राम नवमी पर ही हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें क्यों आती हैं? बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं भाजपा के बाहरी गुंडे- अभिषेक बनर्जी अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन राम नवमी के जुलूसों में बाहरी गुंडों को लाते हैं.

ये लोग सरेआम तलवारें लहराते हैं और शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं. अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को अयोध्या की जनता ने 2024 में ही नकार दिया था. अब बंगाल और अन्य चुनावी राज्यों की बारी है. भाजपा का मतलब ही ‘उपद्रवी’ है. वे बंगाल की शांति भंग करने के लिए त्योहारों का इस्तेमाल ढाल की तरह कर रहे हैं.

बाहरी जमींदारों को सबक सिखाने का समय आ गया है. अभिषेक बनर्जी, महासचिव, TMC एसआईआर (SIR) की कतार और ‘बाहरी जमींदार’ अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लाखों असली मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल के लोगों को एसआईआर की लंबी कतारों में खड़ा होने पर मजबूर कर दिया है.

Bengal has always celebrated together. From Durga Puja to Christmas, from Eid to Guru Nanak Jayanti, this is a land where festivals are moments of unity, not division. For decades, people of all faiths have joined in shared celebrations without fear or conflict.

That is Bengal’s… pic.twitter.com/KsMptGS90C — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 28, 2026 6 महीने में बंगाल के हर गरीब के सिर पर होगी छत – बनर्जी केंद्र सरकार पर आवास योजना का फंड रोकने का आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया कि भले ही केंद्र ने 10 पैसे न दिये हों, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार अगले 6 महीनों में राज्य के हर गरीब के सिर पर छत (घर) सुनिश्चित करेगी.

आग लगने के कारणों की होगी जांच अभिषेक बनर्जी जैसे ही अपना संबोधन समाप्त कर मंच से उतरे, मंच के एक कोने में आग की लपटें दिखाई देने लगीं. फायर टेंडर और कर्मियों ने आग को फैलने से रोका. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अब आग लगने के कारणों की जांच में जुट गये हैं.

प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट या गर्मी का परिणाम माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक साजिश के एंगल को भी नकारा नहीं जा रहा. राम नवमी जुलूस के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा का वीडियो यहां देखें इसे भी पढ़ें घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह की 40 पेज की चार्जशीट 5 अप्रैल को कूचबिहार से बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे पीएम मोदी मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने गाना बजाने को लेकर विवाद, बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी.

Ad

ताज़ा खबरें