MP Election Survey: मध्य प्रदेश में वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस संग हो गया खेल, पलट गई बाजी; नए सर्वे में किसकी सरकार?

ऐप पर पढ़ें

MP Election Survey: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसके बाद तीन दिसंबर को सभी अन्य राज्यों के साथ नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य तौर पर लड़ाई है। पिछले कुछ महीनों में कई टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के ओपिनियन पोल सामने आए हैं, जिसमें ज्यादातर में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी, लेकिन वोटिंग से ठीक पहले अब सामने आए लेटेस्ट सर्वे में बाजी पलट गई है। ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स; ओपिनियन पोल में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। 

ओपिनियन पोल में सामने आया है कि मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में बीजेपी को 119 सीटों पर जीत मिल सकती है। यानी कि बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी को 107 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। पांच साल पहले पार्टी को 114 सीटों पर जीत मिली थी। सर्वे में चार सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। वोट शेयर की बात करें तो उसमें भी बीजेपी बाजी मार सकती है। बीजेपी को 46.33 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 43.24 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। इसके अलावा, अन्य को 10.43 फीसदी वोट जा सकते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और अन्य को 18.09 फीसदी वोट मिले थे। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में चले जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी और फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन गए थे।

किस क्षेत्र में किसे कितने वोट?

ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, बघेलखंड की 51 सीटों में बीजेपी को 29, कांग्रेस को 21 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है। भोपाल की 24 सीटों में भाजपा 16 और आठ कांग्रेस जीत सकती है। चंबल की 19 सीटों में कांग्रेस 19 और बीजेपी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। महाकौशल में कुल 47 सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस 26, बीजेपी 19 सीट जीत सकती है। अन्य के खाते में यहां दो सीटें जा सकती हैं। मालवा की 46 में बीजेपी 28, कांग्रेस 18 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। नीमाण के इलाकों में कांग्रेस 15 और बीजेपी 12 सीट पर जीत हासिल कर सकती है। एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।

Source link

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago