उद्योगों के लिए अधिग्रहित नहीं होने देंगे खेतों की भूमि: तोमर, सकलेचा जी के विज़न की जमकर की तारीफ

उद्योगों के लिए अधिग्रहित नहीं होने देंगे खेतों की भूमि: तोमर

जाट में हुई जनसभा में बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर: सनातन धर्म को बचाना है तो भाजपा को जिताना होगा

जावद। उद्योगों के लिए किसानों के खेतों की जमीन किसी भी कीमत पर अधिग्रहित नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस सनातन विरोधी होकर हमारे धर्म को खत्म करना चाहती है। सनातन धर्म को बचाना है को भाजपा को जिताना होगा। इतिहास गवाह है, जिसने सनातन धर्म को खत्म करने का प्रयास किया उसका सर्वनाश हो गया। भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 खत्म करने और भगवान श्री राम के अयोध्या में मंदिर बनाने के संकल्प को पूरा किया है।

यह बात भारत सरकार के केंद्रीय किसान एवं कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकासवादी सोच के साथ काम करती है। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाना है। राष्ट्रहित में हमें सोच समझ कर मतदान करना है और आने वाली 17 नवंबर को कमल के फूल वाला बटन दबा कर ओमप्रकाश सकलेचा को विजयी बनाना है।

श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मति भ्रष्ट हो गई है। इस कारण सनातन धर्म का विरोध करते हैं। भारत में अंग्रेज और मुगल भी सनातन को खत्म करने आए थे, लेकिन हमारा धर्म और संस्कृति किसी से खत्म होने वाली नहीं है। कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जय और वीरू की जोड़ी है। जो फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे के कपड़े फाड़ने का काम कर रही है। यह जोड़ी प्रदेश को बर्बाद करने का काम करना चाहती है। कमलनाथ की डेढ साल की सरकार आपने भी देखी है। जिसमें जनहित की अनेक योजनाएं बंद कर दी गई थी। जबकि भाजपा की सरकार ने व्यापक सोच के साथ सभी समाज वर्गों के हितों की योजनाएं चलाई है। इस दौरान उपस्थितजन समूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत एवं समर्थन किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जावद क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा के पुण्कीयकर्माें की धरा है। यहां के लोग देश व समाज के प्रति समर्पित हैं। ओमप्रकाश सकलेचा यहां के विकास के लिए भरपूर प्रयास करते रहे हैं और कर रहे हैं। इस क्षेत्र की जनता ने पहले भी यहां से कमल खिलाया है और एक बार फिर कमल खिलाना है। उपस्थित जन समूह को उन्होने कमल के फूल वाला बटन दबा कर ओमप्रकाश सकलेचा को विजयी बनने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा,सड़क एवं जनहित की अनेक योजनाएं चलाई गई है।

इन योजनाओं में धाकड़, पाटीदार, गुर्जर, गायरी, ब्राहम्ण, महाजन या अनुसूचित, जाति, अनजाति किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। सर्व स्पर्शी सरकार के लिए उन्होने जनता से विजय श्री दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि,बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाक्स…

हर खेत में पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे 45 हजार अफीम के पट्टे: गुप्ता

ग्राम जाट में आयोजित जनसभा में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के हरेक खेत में गांधी सागर का पानी पहुंचाया जाएगा। घर-घर में नल से जल पहुंचेगा। इसकी योजना पर काम शुरू हो गया है। जिससे खेतों में उत्पादन बढ़ेगा और किसान खुशहाल होगा। सांसद गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले 27 हजार से अधिक किसानों को अफीम के पट्टे बहाल किए हैं। अभी करीब 45 हजार और किसानों को पट्टे दिए जाएंगे।

जबकि प्रदेश में जब कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो अफीम की खेती बंद करने की बाते की जाती थी। भाजपा की सरकार किसान और मजदूर सभी के हितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है। भाजपा सरकार सर्वहारा वर्ग की सरकार है। क्षेत्र के विकास और अच्छी सरकार के लिए उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को जिताने का आह्वान किया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago