Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट : अंतरिम महासचिव बनते कृष्ण मोहन की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजाजम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले लापरवाहीः स्कूल में बंद रह गया 7वीं का छात्र, पूरा स्टाफ निलंबितसतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र भोपाल की विकास यात्रा में होगा मंदिर के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सतगढ़ी क्षेत्र भोपाल के आस-पास नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मुखर्जी को समर्पित किया इंडस्ट्रियल पार्क हमारीरेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षणपीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि शिक्षकों से 10 जुलाई तक मांगे गए अभ्यावेदनमध्यप्रदेश के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश के किसानों और मछुआरा समुदाय को मिलेगा प्रोत्साहन कुवैत की मत्स्य कंपनी ने किया 7,430 करोड़ रूपए का एग्रीमेंट प्रदेश से लगभग 6 हजार करोड़ रूपए के मत्स्य निर्यात का लक्ष्यराज्य सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में है अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | डॉ. मुखर्जी के एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान के संकल्प को साकार करने का है प्रयास डॉ. मुखर्जी की जयंती पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की हो रही है शुरुआत ममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीमुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमानकर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज हर्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगेजिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्जप्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिले में 9 राजस्व अधिकारियों के तबादलेडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर भाजपा मंडल रामपुरा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति ईरान में बढ़ा सस्पेंस, अली खामेनेई के बेटे मोजतबा आखिर कहां हैं?

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विश्व धरोहर खजुराहो में हुआ “योग महोत्सव 2026” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को वीडियो संदेश से किया संबोधित

MPINFO
MP Info 27 मई 2026, 03:50 pm
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विश्व धरोहर खजुराहो में हुआ “योग महोत्सव 2026” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को वीडियो संदेश से किया संबोधित

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो, दोनों ही सदियों से भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ रहे हैं।

हमारी सरकार योग के प्रचार के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। योग को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों ''घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग" अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि 'वन अर्थ-वन हेल्थ' की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार घर-घर योग हर व्यक्ति निरोध के भाव से योग और आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

आयुष विभाग के माध्यम से आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स और विभिन्न जनजागरुकता की गतिविधियों के माध्यम से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए सफल अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले काउंटडाउन इवेंट से देशभर में लाखों लोग जुड़ रहे हैं।

आज की युवा पीढ़ी भी योग को सहर्ष स्वीकार कर रही है। हम योग को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़कर एक स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हम योग को हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय का यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्र और राज्य सरकार के आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन, छतरपुर को खजुराहो में इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और सांसद खजुराहो श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट : अंतरिम महासचिव बनते कृष्ण मोहन की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
राष्ट्रीय

राम मंदिर ट्रस्ट : अंतरिम महासचिव बनते कृष्ण मोहन की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

जम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले लापरवाहीः स्कूल में बंद रह गया 7वीं का छात्र, पूरा स्टाफ निलंबित
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले लापरवाहीः स्कूल में बंद रह गया 7वीं का छात्र, पूरा स्टाफ निलंबित

सतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र भोपाल की विकास यात्रा में होगा मंदिर के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सतगढ़ी क्षेत्र भोपाल के आस-पास नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मुखर्जी को समर्पित किया इंडस्ट्रियल पार्क हमारी
मध्यप्रदेश

सतगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र भोपाल की विकास यात्रा में होगा मंदिर के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सतगढ़ी क्षेत्र भोपाल के आस-पास नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मुखर्जी को समर्पित किया इंडस्ट्रियल पार्क हमारी

रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण
नीमच

रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण

पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप
राष्ट्रीय

पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप