Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्थामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्क्वैश चैंपियन बेटी अनाहत सिंह को दी बधाई | विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में अनाहत ने जीता गर्ल्स सिंगल्स का खिताबमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को किया नमनराहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, पूछा-छात्रों के खिलाफ बर्बर व्यवहार का दोषी कौन?पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बरसात का मौसम, सोमवार तक मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोकशिक्षा मंत्री का इस्तीफा: संसद में गतिरोध खत्म करने का मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, विपक्ष की रणनीति पर वारPHOTO : जब जंतर-मंतर खाली हुआ… तिरंगे समेटे गए, टेंट उखड़े और हजारों सपने अपने घर लौट गएIMD का अलर्ट : झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का खतराकितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्रीकौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, जानिए उनका राजनीतिक सफरमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण | निवाड़ी जिले को मिलेगी बड़ी विकास सौगातभाजपा सरकार ने बंगाल को दिवालया होने से बचाया, केंद्र से मिले 70,000 करोड़ रुपए : वित्त मंत्रीकिसानों का कल्याण सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव, दतिया से वर्चुअली खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनीफर्जी मेडिकल बनाकर जमानत बढ़ाने की साजिश नाकाम, पिता-पुत्र समेत 3 दोषियों को 7-7 साल की सजा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्था

MPINFO
MP Info 26 जुलाई 2026, 02:10 pm
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कैच द रेन अभियान पर चर्चा प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों को मिली प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में स्था

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कैच द रेन अभियान पर चर्चा के दौरान प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर में जलसंरक्षण के लिए हुए कार्यो का उल्लेख किया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लगभग 1500 तालाब बनाए गए है, नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है।

उन्होंने कहा कि बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेने और पानी की हर बूंद बचाने के अभियान में साथ आने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में कंचना घाट पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह तथा जनप्रतिनिधि और स्थानीयजन उपस्थित थे।

जहां जब बारिश गिरे-पानी को वही सहेजिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां जब बारिश गिरे, पानी को वही सहेजिए, इसीलिए 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वॉटर रिचार्ज, पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही हैं।

गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की है। कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवंत किया जा रहा है। बंद पड़े बोरवेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज का माध्यम बन रहे है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हुए कार्यों के उत्साह जनक परिणामों का भी उल्लेख किया।

राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें