Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ | श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भेंट किए स्मृति चिन्हउद्धव ठाकरे बोले- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार… कांग्रेस में विलय पर कही यह बातपीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून जारी होगीकर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व नाराज, विजयेंद्र दिल्ली तलब; नहीं मिलेगी माफी12 जून से लापता युवती का अब तक नहीं लगा सुराग, गांधी सागर-रावतभाटा मार्ग पर मिला अज्ञात युवती का शव बढ़ा रहा रहस्यबीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में प्रदर्शित करना हिंदू धर्म का अपमानरोजगार/ स्‍वरोजगार अवसर कार्यक्रम 24 जून को रामपुरा मेंस्लोवाकिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने स्पीकर को गिफ्ट किया ठेकुआ, सुश्रुत संहिता और चरक संहितामनासा व मोरवन में प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला आजउद्यानिकी क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वाले व्‍यक्तियों से नामांकन प्रस्‍ताव आमंत्रितजिले के किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाए- विधायक श्री परिहारगौतम देब का सिलीगुड़ी मेयर पद से इस्तीफा, ममता बनर्जी का 'आखिरी किला' भी ढहानीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण,राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को इन्दौर एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी विदाईसमान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम आज 20 जून को टाउनहॉल में

प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों की स्थापना पर जोर, युवाओं के लिए रोजगार प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दस्यु प्रभावित क्षेत्र अब प्रगति से बना रहा है नई पहचान गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए लेंगे केन्द्र सरकार का सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी है विक

MPINFO
MP Info 10 मई 2026, 08:30 pm
प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों की स्थापना पर जोर, युवाओं के लिए रोजगार प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दस्यु प्रभावित क्षेत्र अब प्रगति से बना रहा है नई पहचान गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए लेंगे केन्द्र सरकार का सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी है विक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार को प्राथमिकता देते हुए किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय है। पर्यटन और पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करेगा।

गुना क्षेत्र में सीमेंट निर्माण इकाई से डेढ़ हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। अडाणी समूह की ओर से 32 हैक्टेयर भूमि पर इस इकाई की स्थापना के फलस्वरूप 4 मिलीयन टन सीमेंट उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को गुना जिले में अंम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक विकास, अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों से गुना जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

प्रदेश का ग्वालियर और चंबल अंचल कभी डकैतों की गोलियों से गूंजता था, अब यहां विकास का परचम लहरा रहा है। अब यहां दस्युओं के स्थान पर प्रगति पहचान का माध्यम बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। सरकार जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

गुना अंचल के लिए आज होली और दीपावली के त्यौहारों की तरह उल्लास का वातावरण है। इस क्षेत्र में सिंचाई, पानी, बिजली के साथ सभी नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय इस क्षेत्र के विकास के लिए सिंधिया परिवार द्वारा पहल की गई थी।

अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा दिए गए सुझावों को मानते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए 80 करोड़ 22 लाख राशि का प्रस्ताव भारत सरकार की जल शक्ति योजना में भेजने, लक्ष्मण कोपरा से राम नगर टकोदिया तक पहुंच को आसान बनाने के लिए पार्वती नदी पर 42 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज निर्माण और गुना शहर के भुजारिया तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा शामिल है।

उद्योग खुलने से युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा : केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री डा. यादव परिश्रम और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

गुना के विकास के लिए नई दीप माला प्रज्ज्वलित हो रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि गुना क्षेत्र में सीमेंट इकाई की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है। यह कार्य बहुप्रतिक्षित था। उन्होंने लगभग सौ वर्ष पूर्व सिंधिया परिवार द्वारा इस क्षेत्र में किए गए औद्योगीकरण के प्रयासों का उल्लेख भी किया।

श्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे गुना के युवाओं को अन्य प्रांतों में रोजगार तलाशने नहीं जाना पड़ेगा। बहनों को भी लखपति दीदी बनाकर समृद्धि का लाभ दिलवाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि कोटा-बीना लाइन के दोहरीकरण, तात्या टोपे विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की पहल, जल प्रदाय योजना और सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन, गुना से देवास राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा बनाने के लिए 5 हजार करोड़ के व्यय, गुना के लिए 15 किलोमीटर लंबाई के बायपास जैसे कार्य आमजन को सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में गुना -चाचौड़ा- राघोगढ़ क्षेत्र के किसान पंजाब की तरह पहचान बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र हो रहा सशक्त : श्री प्रणव अदाणी उद्योगपति श्री प्रणव अदाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से विकास को नई रफ्तार मिली है।

अधोसंरचना, लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाओं से मध्यप्रदेश में उद्योग क्षेत्र की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है। पीएम गति शक्ति मिशन से औद्योगिक क्षेत्र का वातावरण सशक्त हो रहा है। गत वर्ष भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अदाणी समूह के चेयरमेन श्री गौतम अदाणी ने एक लाख हजार करोड़ से अधिक निवेश का संकल्प व्यक्त किया था, जिसे साकार करने के लिए सीमेंट इकाई की आधारशिला रखी जा रही है।

प्रथम चरण में एक हजार 60 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जो आगामी चरणों में तीन गुना से अधिक होगा। श्री अदाणी ने मध्यप्रदेश में कटनी, कैमोर सहित अन्य क्षेत्रों में सीमेंट और अन्य इकाइयों की स्थापना की पहल की गई। समूह द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में भी प्रोजेक्ट अमल में लाए जाएंगे।

खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया तीव्र गति से घूम रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग वर्ष के बाद कृषि वर्ष में प्रदेश में समृद्धि के प्रयास तेज किए हैं।

परियोजनाओं के लिए जिन किसानों की भूमि ली जाएगी उन्हें चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने के बाद 78 लाख मीट्रिक टन के स्थान पर 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। किसानों को उनकी मेहनत की पूरी कीमत दी जा रही है।

कार्यक्रम में जिले के विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। रोड शो में हुआ भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के गुना आगमन पर रोड-शो में नागरिकों ने पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिक जिनमें युवा, व्यापारी वर्ग, महिला समाज, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों का अभिवादन किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ | श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भेंट किए स्मृति चिन्ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ | श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भेंट किए स्मृति चिन्ह

उद्धव ठाकरे बोले- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार… कांग्रेस में विलय पर कही यह बात
राष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे बोले- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार… कांग्रेस में विलय पर कही यह बात

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून जारी होगी
नीमच

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून जारी होगी

कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व नाराज, विजयेंद्र दिल्ली तलब; नहीं मिलेगी माफी
राष्ट्रीय

कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग से बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व नाराज, विजयेंद्र दिल्ली तलब; नहीं मिलेगी माफी

12 जून से लापता युवती का अब तक नहीं लगा सुराग, गांधी सागर-रावतभाटा मार्ग पर मिला अज्ञात युवती  का शव बढ़ा रहा रहस्य
नीमच

12 जून से लापता युवती का अब तक नहीं लगा सुराग, गांधी सागर-रावतभाटा मार्ग पर मिला अज्ञात युवती का शव बढ़ा रहा रहस्य