Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
4 साल में अभिषेक बनर्जी के चार्टर्ड विमानों पर तृणमूल ने खर्च कर दिये 141 करोड़ रुपए, कुणाल घोष भड़केतमिलनाडु: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, सात महिलाओं की मौत, दर्जनों लोग बीमारराष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखीब्रह्माकुमारी संस्थान रामपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवसराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदानकैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापारामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्तनीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न21,22,23,24,25,26,27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में पड़ेंगे गरज-चमक के साथ छीटेंराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागतभारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु | जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षित युवाओं की भूमिका अहम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी22 से 27 जून तक भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, देखें मौसम का हालराजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठितदेश में नहीं होगी तेल की किल्लत, अमेरिका से कम और इन देशों से ज्यादा तेल मंगा रहा है भारतविश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु | शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योग संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो रहा है योग स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और योग बने जीवन का धन : राज्यपाल श्री पटेल विश्‍व कल्‍याण का आधार है योग :मुख्‍यमं

पंजीकृत श्रमिकों के लिए संजीवनी बनीं शासकीय योजनाएं | शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की गारंटी

MPINFO
MP Info 12 मई 2026, 02:30 pm
पंजीकृत श्रमिकों के लिए संजीवनी बनीं शासकीय योजनाएं | शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की गारंटी

प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। श्रम विभाग और विभिन्न बोर्ड्स के माध्यम से अब श्रमिकों को जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक हर कदम पर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

इनमें प्रसूति सहायता ₹16 हजार, बेटियों के विवाह के लिये अनुदान 49 हजार रूपये और 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क चिकित्सा लाभ (आयुष्मान भारत) शामिल है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के लिए 'विदेश अध्ययन योजना' के तहत 40 हज़ार डॉलर तक की सहायता प्रदान की जाती है।

साथ ही अधिकतम 10 हजार यू.एस. डॉलर प्रतिवर्ष बतौर वार्षिक निर्वाह भत्‍ता भी प्रदान किया जाता है। राज्‍य एवं संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 50 हज़ार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। श्रमिकों के आवास निर्माण के लिए एक लाख रूपये तक, ई-स्कूटर खरीदी के लिए 40 हजार रूपये तक और औजार अनुदान भी सीधे उनके बैंक खातों (DBT) में भेजा जा रहा है।

पात्र श्रमिक निर्धारित समय-सीमा के भीतर 'श्रम सेवा पोर्टल' या 'लोक सेवा केंद्र' के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 'श्री' और 'श्रमणा' पहल से मिल रहा सम्मान सुरक्षा और संपूर्ण गारंटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए शासन द्वारा 'श्री (SHREE)' अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष जनसंपर्क और आउटरीच अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो और कोई भी शिक्षा, स्वास्थ्य या पेंशन के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों विशेषकर महिला श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 'श्रमणा' योजना भी संचालित की जा रही है।

योजना में कार्यस्थलों पर पेयजल, विश्राम स्थल, बच्चों की देखभाल (चाइल्डकेयर) और सुरक्षित वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे महिला श्रमिकों को एक अनुकूल और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें