Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं'सिर फोड़ा पर जेल नहीं गया', पॉडकास्ट में शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर पर SC/ST एक्ट, राहुल गांधी ने पूछा- क्यों बचाया जा रहा?

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन न

MPINFO
MP Info 26 जुलाई 2026, 05:50 pm
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 44 कार्यों का किया लोकार्पण 84 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का हुआ भूमिपूजन न

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही है। सबका कल्याण ही राज्य सरकार का उद्देश्य है। इसी भाव से राज्य में समान नागरिक संहिता 2026 पारित हुई है।

माताओं-बहनों और बेटियों को समान अधिकार और सुरक्षा देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। किसान कल्याण, राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जित किया गया।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक ले जाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। कृषकों को मछली पालन, सिंघाड़े की खेती जैसी की आय बढ़ाने की गतिविधियों में सहायता और सलाह दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ करते हुए 109 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 44 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 54 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछाधीश रामराजा सरकार को नमन करते हुए कहा कि हम निवाड़ी में रामराज्य की स्थापना के पथ पर अग्रसर हैं।

टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया गया है। यहां विकास की अनन्त संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न सड़कों का हुआ लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बने नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन‍ और लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय, निवाड़ी के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विरौरा, सकेरा, अतर्रा, जमुनिया, जिखनगांव, गुवावली, चुरारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस क्रम में 10 करोड़ रुपए लागत के पृथ्वीपुर के जेवरा, सकेरा भंडारन और सेंदरी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निवाड़ी में आयुष विंग और संजीवनी क्लीनिक का भी लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने मजरा खैराई, ‍दिगवारकलां के स्टॉप डैम,14 आंगनवाड़ी केंद्रों और निवाड़ी के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। इसमें आंगनवाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य अधोसंरचना के विकास कार्य शामिल हैं। बुंदेलखंड का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आल्हा-ऊदल का स्मरण करते हुए कहा कि निवाड़ी और ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर प्रदेशवासियों को गर्व है।

यह भूमि, वीरों-महावीरों के संघर्ष और बलिदान की धरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का लाभ क्षेत्र के सभी जिलों को मिलेगा। निवाड़ी के 168 ग्रामों के लाखों किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।

पृथ्वीपुर में भी औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही सागर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि निवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन और निवाड़ी जिले को मिली सौगातें निवाड़ी के विकास को आगे बढायेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार भारत को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है।

किसान, युवा, गरीब और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य हो रहे हैं। निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन ने निवाड़ी को दी जा रही करोड़ों रुपए की सौगातों को जिले के स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत कहते हुए कहा कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय और जिला अस्पताल के लोकार्पण से निवाड़ीवासियों को प्रशासनिक और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं निवाड़ी में विधि महाविद्यालय और एमबीए महाविद्यालय खोला जाएगा। प्रदेश की हर नगर पंचायत में गीता भवन बनाए जायेगे। निवाड़ी में सर्वसुविधायुक्त नवीन बस स्टेण्ड बनेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा शुरू होगी।

तरीचरकला में गौशाला बनायी जाएगी। कनरे नदी पर जनौली चंदावनी के बीच पुल बनवाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र
मध्यप्रदेश

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान
राष्ट्रीय

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान