मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 में 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री मीराबाई चानू को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उनकी यह बड़ी उपलब्धि देश के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
Source:MP Info