मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स - 2026 की पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले श्री ऋषिकांत सिंह को बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता हासिल करने की मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री ऋषिकांत की यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
Source:MP Info