मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध में दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए स्वर्णिम इतिहास रचा।
राष्ट्र सदैव वीर जवानों का ऋणी रहेगा।
Source:MP Info