मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादाभाई नौरोजी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात चिंतक दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रबल पक्षधर के रूप में नौरोजी का योगदान अविस्मरणीय है। 'ग्रेंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध दादाभाई नौरोजी का अतुलनीय योगदान देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
Source:MP Info