Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिलMP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं

महिला सशक्त‍िकरण का इतिहास लिखता मध्यप्रदेश

MPINFO
MP Info 25 अप्रैल 2026, 08:20 pm
महिला सशक्त‍िकरण का इतिहास लिखता मध्यप्रदेश

HTML clipboard स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के बिना विश्व का कल्याण नहीं हो सकता। जब नारी कदम बढ़ा लेती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। गांव आगे बढ़ता है और राष्ट्र सशक्त होता है। सनातन संस्कृति में नारी को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

वह शिव भी है और शक्ति भी है। सृष्टि के आरंभ से नारी को सृजन, सम्मान और शक्ति का प्रतीक माना गया है। भारत की नारी दया, करुणा, ममता और प्रेम की पवित्र मूर्ति है। नारी की समृद्धि में ही देश और प्रदेश की समृद्धि निर्भर है। सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

हमारी मातृ शक्ति को निरंतर समृद्ध बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। उन्हें समानता का अधिकार देना हमारी जिम्मेदारी है। नारी शक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में मध्यप्रदेश का उदाहरण विशेष उल्लेखनीय है।

देश में महिला सशक्तिकरण की सर्वाधिक योजनाएं मध्यप्रदेश में संचालित हैं। बेटी के जन्म से लेकर हर स्तर पर सुरक्षा चक्र के रूप में उनके लिए कम से कम एक योजना उपलब्ध है। मध्यप्रदेश देश में महिला सशक्तीकरण का आदर्श माडल बनकर उभरा है। नारी शक्ति ने टोल-नाकों का संचालन करने, पंचायतों में विकास कार्यों का नेतृत्व करने से लेकर स्टार्ट-अप शुरू करने, लखपति दीदी बनने, द्रोन दीदी बनने के अलावा कला-संस्कृति, खेल, उदयमिता और शासन-प्रशासन जैसे क्षेत्रों पुरूष-प्रधानता वाले क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार से अधिकारसंपन्न बनाने में मध्यप्रदेश ने आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिला सशक्तिकरण के नवाचारी रणनीतियों को अन्य प्रदेशों ने किसी न किसी रूप में अपने यहां लागू किया है। नारी शक्त‍ि को आगे बढ़ाने की योजनाओं के लिए देश में सबसे पहली बार जेंडर बजट बनाने का काम मध्यप्रदेश ने शुरू किया था।

महिला सशक्तिकरण के लिए बजट 32,730 करोड़़ रूपये पहुंच गया है। आज देश बदल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नया इतिहास बन रहा है। चारों तरफ महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वे पुरुषों से पीछे नहीं है। आज की नारी जवाबदारी से व्यावसायिक दुनिया में जितनी सफल हो रही है उतनी ही कुशलता से अपनी घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी भी निभा रही है।

पुरुषों के मुकाबले वे कई जिम्मेदारियां एक साथ निभाती है। मां, बहन, बेटी, बहू सब जिम्मेदारियां एक साथ निभाने में वे सक्षम है। महिला सशक्तिकरण कोई नई बात नहीं है। इसके लिए निरंतर प्रयास होते रहे हैं। जब से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व सम्हाला है महिलाओं को सम्मान और गरिमा देने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया गया है।

कई योजनाओं को महिलाओं को समर्प‍ित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्त‍ि - जीवायएएन को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाया है। इस मार्ग पर चलते हुए मध्यप्रदेश सफलताओं की नई ऊंचाइयों पर पहुँचता जा रहा है। मातृ शक्त‍ि को समर्प‍ित योजनाओं और नीतियों ने प्रदेश के विकास परिदृश्य को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया है।

कई क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा के बल पर पुरूषों से आगे निकल गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयासों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आज प्रदेश में अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। बेटियों के जन्म के प्रति समाज के दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है।

महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे आवश्यक है उन्हें हर क्षेत्र में अवसर की समानता देना - शिक्षा, रोजगार, राजनीति, हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी होना चाहिए। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण है और पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी है।

आर्थिक गतिविधियों और उद्यमिता में महिलाओ के स्व सहायता समूहों को जिस प्रकार सरकार ने आगे बढ़कर सहयोग किया है और नेतृत्व का अवसर दिया उसके आश्चर्यजनक और सुखद परिणाम हमें मिलते जा रहे हैं। अनूठी योजनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं।

महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन प्रारंभ किया है। लाड़ली बहना योजना में बहनों को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। शुरूआत से अब तक 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों को 54 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कनेक्शनधारी पात्र लाड़ली बहनों के लिए 450 रुपये में गैस रीफिल की जा रही है। गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए अब तक 11 हजार 80 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। डबल इंजन सरकार का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश में स्पष्ट दिख रहा है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना, मिशन वात्सल्य योजना, सुमन सखी चैटबॉट, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी नवाचारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आगे बढ़ने के लिये प्रेरित हो रही हैं।

महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्यप्रदेश में शांतिपूर्वक उदयमिता क्रांति की शुरूआत हुई है। अब तक महिला स्व-सहायता समूहों को 10,560 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। इसका परिणाम यह रहा कि 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 62 लाख ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर बन गईं।

वे निचले स्तर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश
मध्यप्रदेश

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई
राष्ट्रीय

हाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाई