Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
आज भी संसद कूच करेगा CJP, अभिजीत दीपके का ऐलान- आंदोलन नहीं होगा खत्ममौसम : झारखंड-बिहार में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल21 जुलाई ‘शहीद दिवस’ : 3 खेमों में बंटी सियासत, ममता और रीतब्रत बनर्जी की रैलियों में कार्यकर्ताओं के लिए खास मेन्यूसोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेप : ब्लड शुगर अब भी कम, 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में इजाल जारीसमान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादवछात्रों पर लाठीचार्ज से गुस्साए राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्रीदेश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस में 25 हजार पदोन्नतियों के लिए दी बधाई नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्य हो नशामुक्ति अभियान के लिए निरंतर कार्य हो अन्य प्रांतों की सीमाओं के निकमासूम बच्चों अव्यक्त और प्रेक्षा के परिजनों के साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. उर्मिला सैनी के बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायताDengue vaccine: भारत में डेंगू के पहले वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, जानिए किसे लगेगा, कैसे करेगा बचावमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी श्री कौल | सीहोर की निर्माण इकाई के 3 सितंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया10 साल से ड्रग तस्करी में सक्रिय कुख्यात विनोद धाकड़ पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS Act में निरुद्ध कर भेजा केंद्रीय जेल इंदौरगुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सभी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले ही करा लें महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के दिए निर्देश मुख्यअभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक4 माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा पटवारियों का गुस्सा, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध उत्पादकों को गत वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक हुआ भुगतान प्रतिदिन 9.67 लाख किलोग्राम दुग्ध संकलन की उपलब्धि, गत वर्ष से हुई 11 प्रतिशत वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन

MPINFO
MP Info 21 मई 2026, 09:45 pm
मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध उत्पादकों को गत वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक हुआ भुगतान प्रतिदिन 9.67 लाख किलोग्राम दुग्ध संकलन की उपलब्धि, गत वर्ष से हुई 11 प्रतिशत वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाने के प्रयास फलीभूत होने लगे हैं। समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन बढ़ाते हुए लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। इस उपलब्धि को निरंतर बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में प्रतिदिन 9.67 लाख किलोग्राम औसत दुग्ध संकलन की उपलब्धि दर्ज हुई है। यह गत वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है।

गत छह माह में 11 लाख किलोग्राम से अधिक औसत प्रतिदिन दुग्ध संकलन हुआ है। दुग्ध संघों ने दुग्ध उत्पादक किसानों को गत वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक राशि का भुगतान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस कार्यक्रम, मवेशियों के स्वास्थ्य की बेहतर देखरेख,चारा उत्पादन और उपलब्धता,पशु पोषण,स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना, क्षीरधारा ग्राम योजना,ब्रीडर एसोसिएशन,दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, गोरस एप, राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के कार्यों और एनडीडीबी द्वारा दिए जा रहे सहयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश है तीसरे क्रम पर, लक्ष्य प्रथम क्रम का है मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश 617 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के साथ देश में तीसरे क्रम पर है। हमारा लक्ष्य प्रथम क्रम पर आने का है। इस दिशा में प्रारंभ किए गए प्रयास सफल हो रहे हैं।

प्रदेश में 1752 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया है। ग्वालियर डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण, शिवपुरी डेयरी प्लांट को पुनर्जीवन देने, इंदौर में 3 लाख लीटर रोजाना क्षमता वाले मिल्क पाउडर प्लांट की शुरूआत के ठोस कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही इन प्रयासों से प्रदेश को दुग्ध उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहयोग मिला है।

ये प्रयास जारी रहना चाहिए। बीते वर्ष दुग्ध उत्पादकों को दिए गए 1609 करोड़ प्रदेश में श्वेत क्रांति लाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में जो कार्य हो रहा है, उससे वर्ष 2024-25 में 1398 करोड़ की तुलना में वर्ष 2025-26 में दुग्ध उत्पादकों को 1609 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान (गत वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक) करवाने में सफलता मिली है।

दुग्ध उत्पादकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई प्रणाली से विभिन्न दुग्ध संघों में खरीद मूल्य में 2.50 से 8.50 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। किसानों की आय बढ़ने से उनके जीवन में समृद्धि आ रही है। सांची ब्रांड को सुदृढ़ करने में मिली कामयाबी बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में विपणन और ब्रांड सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाते हुए विभिन्न उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में भी सफलता मिली है।

मूल्यवर्धित उत्पादों में घी की बिक्री 17प्रतिशत बढ़ी है। पनीर, दही, छाछ और फ्लेवर्ड दूध की बिक्री में भी वृद्धि दर्ज हुई है। बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग के प्रयास भी किए गए। बैठक में प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें