Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: संसद में गतिरोध खत्म करने का मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, विपक्ष की रणनीति पर वारPHOTO : जब जंतर-मंतर खाली हुआ… तिरंगे समेटे गए, टेंट उखड़े और हजारों सपने अपने घर लौट गएIMD का अलर्ट : झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का खतराकितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्रीकौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, जानिए उनका राजनीतिक सफरमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण | निवाड़ी जिले को मिलेगी बड़ी विकास सौगातभाजपा सरकार ने बंगाल को दिवालया होने से बचाया, केंद्र से मिले 70,000 करोड़ रुपए : वित्त मंत्रीकिसानों का कल्याण सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव, दतिया से वर्चुअली खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनीफर्जी मेडिकल बनाकर जमानत बढ़ाने की साजिश नाकाम, पिता-पुत्र समेत 3 दोषियों को 7-7 साल की सजाधनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्शएसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेशगुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजितकृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षणVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्न

जल गंगा संवर्धन अभियान में जनसहयोग से पूर्ण हो रहे हैं लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिप्रा में अर्पित की चुनरी

MPINFO
MP Info 26 मई 2026, 08:25 pm
जल गंगा संवर्धन अभियान में जनसहयोग से पूर्ण हो रहे हैं लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिप्रा में अर्पित की चुनरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा तट पर रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सहभागिता की। इस अवसर पर मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड ने रामघाट पर मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन सहित प्रदेशभर में गंगा दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया है। बैंड के सदस्यों ने संगीत मय कार्यक्रम से रामघाट पहुंचे नागरिकों को मनमोहक धुनें सुनवाकर इस शाम को यादगार बना दिया है। मोक्ष दायिनी मां शिप्रा की दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिप्रा में चुनरी अर्पित की। जल संचयन और जल संरक्षण में आगे है मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेशभर में जल गंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख तालाब, कुएं, बावड़ी, पोखर, नदियों के उद्मम स्थलों पर जनसहयोग के जरिए जल संचयन के लिए कार्य जारी हैं।

अब तक लगभग 2 लाख से अधिक काम पूरे किए गए हैं। देश में जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश इस मामले में पहले स्थान पर है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महंत श्री उमेश नाथ महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री जितेंद्र पंड्या, उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नवीन सोलंकी, नगर निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिलाध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय अनेक निगम-मंडलों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें