Heavy Rain Warning: 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना; IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 3 से 8 अगस्त तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान 2 से 5 अगस्त के बीच गर्जन के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और 2-3 अगस्त को मध्यम से तीव्र वज्रपात (ठनका) की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में 2 से 5 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 2 से 5 अगस्त तक अच्छी बारिश होगी. 3 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 2 से 8 अगस्त के दौरान वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 5 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं.

ओडिशा में 2 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 4 से 8 अगस्त के दौरान थंडरस्क्वाल (50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं) का अलर्ट है. ओडिशा में 2 से 8 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्य में 3 से 6 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी. 3 और 4 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर यूपी में 2 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा? आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 2 से 8 अगस्त तक भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 2 से 6 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 2 से 6 अगस्त और 8 अगस्त को व्यापक बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है.

राजस्थान में 3 से 8 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में 3 से 8 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश होगी. असम, मेघालय में 2 से 5 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार असम और मेघालय में 2 से 5 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी.

4 अगस्त को बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा.

4 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कैसा रहेगा मौसम का हाल मध्य प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 8 अगस्त के दौरान बारिश की रफ्तार बढ़ेगी. 5 से 8 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़: राज्य में 3 से 8 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी. 2 से 6 अगस्त के बीच कड़कती बिजली के साथ बारिश का अलर्ट है. विदर्भ: 6 से 8 अगस्त के दौरान विदर्भ क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र और गुजरात में 2 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार कोंकण और गोवा में 2 से 8 अगस्त तक तटीय इलाकों में लगातार मध्यम से भारी बारिश बनी रहेगी.

मध्य महाराष्ट्र और गुजरात: गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में 2 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी. मध्य महाराष्ट्र में 2 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में आज भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 2 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की जाएगी. केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: केरल और तमिलनाडु में 2 और 3 अगस्त को भारी बारिश के साथ तेज सतही हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलेंगी. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ का खतरा: हीराकुड से छोड़ा गया पानी कटक पहुंचा, 10 जिले हाई अलर्ट पर.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago