संतों का साथ और आर्शीवाद ही हमें ले जाता है सद्मार्ग पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज को करेंगे आमंत्रित प्रदेश के सभी विधायकों को मिलेगा आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब ‘जियो और जीने दो’ की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और हमें यह ज्ञान संतों से ही मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर ले जाता है।

आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज जीवित देवता स्वरूप हैं। राजधानी भोपाल में आचार्य श्री का चातुर्मास हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है, धन्य भाग्य का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार एक दिन का विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को महाराणा प्रताप नगर के विद्योदय तीर्थ में विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के पावन वर्षायोग (विद्योदयवर्धिनी राजधानी में संघ का भव्य चातुर्मास-2026) में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित कलश स्थापना समारोह में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर उनसे शुभाशीष प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलश स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को प्राणी मात्र से प्रेम करना चाहिए। गौमाता की रक्षा करनी चाहिए। हमारी सरकार गौशालाओं के संरक्षण के लिए सभी कदम उठा रही है। हम अपनी पुरातन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए पुरूषार्थ करना ही होता है। अहिंसा और परोपकार का रास्ता अपनाकर हमें अपने जीवन को पुरूषार्थ से सफल बनाना चाहिए। आचार्य श्री की 3 पुस्तकें हमें जीवन के 3 सत्य मार्ग दिखाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उस संस्कृति के वंशज है, जहां सत्ताधीश राजातुल्य नहीं होता, बल्कि वह जनता का प्रथम और प्रधान सेवक होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों और उनकी आस्थाओं का सम्मान रखते हुए हमारी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। हम प्रदेश में गौमाता के कल्याण और संरक्षण के लिए और बेहतर प्रयास करेंगे तथा इस संदर्भ में आचार्य श्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे।

आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा का धर्म किसी एक का नहीं, यह विश्व धर्म है। जिनके मन में दया, करूणा, परोपकार, स्नेह, अपनत्व और दूजे के कल्याण का भाव जाग रहा है, वह सब अहिंसा के पुजारी है। आचार्य श्री ने सभी को आशीष दिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, श्री राहुल कोठारी, श्री रविंद्र यति, श्री दिग्म्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पंकज जैन ‘सुपारी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago