Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत

Heavy Rain: पूर्वोत्तर भारत में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई और राज्यों में बारिश से लोगों का बुरा हाल है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नागालैंड में भी जमकर तबाही मचाई है. राज्य के मोन जिले में रविवार (19 जुलाई) को अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई.

प्राकृतिक आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही अधिकारियों ने बताया कि लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद मोन शहर और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई.

इसके साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) भी हुआ, जिससे कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. बाढ़ में कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि प्रमुख सड़क मार्ग बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. तीन लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका राहत और बचाव दल ने खराब मौसम और कठिन हालात के बावजूद अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष सहित तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं.

अधिकारियों ने मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. राहत और बचाव अभियान जारी नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NSDMA) के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉनी रुआंगमेई ने बताया कि रविवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई.

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने जताया दुख मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. उनके अनुसार, नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और असम राइफल्स की टीमें संयुक्त रूप से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों, नदी किनारों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Read: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago