Categories: नीमच

नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वान

रामपुरा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” के तहत रविवार को रामपुरा तहसील के ग्राम चचोर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं एसडीओपी शबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
“नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0” स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago