नवारक्षी प्रशिक्षण केन्द्र-प्रथम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में गुरूवार को 76 महिला नवारक्षियों द्वारा 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। समारोह मेंमुख्य अतिथि: श्री प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य, रंगरूट प्रशिक्षण केन्द्र, केरिपुबल, नीमच ने परेड का निरीक्षण कर, सलामी ली। निरीक्षक/जीडी श्री नीतेश कुमार ने परेड को कमान दी। इस शपथ ग्रहण व दीक्षांत परेड में कुल 04 कंटीनजेंट शामिल हुए। नवारक्षियों ने सच्चे समर्पण से देश सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नवारक्षियों को ट्रॉफी प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नवारक्षियों को देश-सेवा हेतु शुभकामनाएं व उज्जवल भविष्य की कामना की। कमाण्डेन्ट आर.टी.सी. नीमच श्री छोटन ठाकुर ने मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट प्रथम वाहिनी श्री विजय कुमार, कमाण्डेन्ट 4 सिगनल बटालियन श्री हरबिन्दर सिंह, उप कमाण्डेन्ट श्री पवन कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारीगण, परिवारजन उपस्थित थे। अंत में परेड का समापन, धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…