Categories: नीमच

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक

देश व प्रदेश के साथ जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। पहल दिन 28 जून को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ पर पोलियों खुराक पिलाई जावेगी। दूसरे व तीसरे दिन 29-30 जून को बूथ पर छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि एक भी बच्चा छूटने पर सुरक्षा चक्र टूट सकता है। विभागीय चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 1,03,707 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिले में कुल 802 दल, 18 ट्रांजिट दल, 21 मोबाइल दल गठित किए गये है। ट्रांजिट व मोबाइल दल रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षेत्र व सुदूर अंचलों में दवा पिलाएंगे। अभियान के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाइजर तैनात किए गये है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.रितेश बजाज ने कर्मचारियों को हाई रिस्क एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट, ईंट भट्टा व शहरी सघन बस्तियों हेतु विशेष कार्ययोजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।

mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago