Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

एस डी एम श्री पवन बारिया की अध्यक्षता में मानसून पूर्व बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की तैयारियों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

Posted on June 6, 2025

मानसून की आमद से पूर्व बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में एस डीएम श्री बारिया ने सभी संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले कार्यों और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों में जिला कार्यालय आपदा नियंत्रण कक्ष नगर परिषद कार्यालय एवं फायर कंट्रोल रूम, पुलिस थाना एवं तहसील कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

एस डीएम श्री बारिया ने सभी थाना प्रभारियों तहसीलदारों सी एम ओ सहित मुख्य विभागों के अधिकारियों को जोड़कर आपदा प्रबंधन के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सके और संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही कर सकें। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि सभी छोटे- बड़े पुल-पुलियों की सूची तैयार कर लें। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि खादानों एवं गहरे बॉटर बोडिज की सूची जिला स्तर को उपलब्ध कराएं। नगर परिषदो एवं को नालों की साफ-सफाई का अभियान चलाकर मानसून पूर्व प्राकृतिक आपदा की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ आने की स्थिति में अस्थाई रैन- बसेरे एवं राहत शिविरों का चिन्हांकन एवं अति आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक मदद के लिए एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं, समाज सेवी नागरिक की सूची बनाकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

एडीएम श्री बारिया ने अनुविभागीय स्तर पर प्रशासन, नगर परीक्षा पुलिस विभाग और एसडीआरएफ़ को कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपदा की स्थिति में आम जनता को सहायता प्राप्त हो सके। बैठक के दौरान सभी तहसीलदार, नगर परिषद , एसडीआरएफ़, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं जल संसाधन विद्युत विभाग सहित ग्रामीण क्षेत्र से पटवारी सचिव सहित अन्य विभाग के अधिकारिगण उपस्थित रहें।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme