Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Posted on September 17, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित कक्षाओं, बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लोरिंग में उचित एवं गुणवत्तापूर्ण टाइल्स के साथ आवश्यक स्थानों पर एंटी-स्किड टाइल्स लगाने, परिसर में प्रॉपर पेंट कराने तथा आवश्यकतानुसार सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परिसर में पानी टपकने की समस्या की स्थिति में छत की वाटरप्रूफिंग के साथ आवश्यक रिपेयरिंग कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के सभी कार्य व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कराए जाएं, ताकि केंद्र में आने वाले दिव्यांग बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सौरभ गहलोत को निर्देशित किया कि मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य 17 अक्टूबर से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने पुनर्वास केंद्र में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनके साथ चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर स्थित छात्रावास का भी निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल सहित पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme